People's Update
Wednesday, March 11, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Wednesday, March 11, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    हरीश राणा की 'इच्छामृत्यु' को सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी
    बेंगलुरु: बहस के बाद डिलीवरी एजेंट ने किया ग्राहक पर हमला, तोड़ी नाक
    नॉर्थ कोरिया ने एक हफ़्ते में टेस्ट किया दूसरा स्ट्रेटेजिक क्रूज़ मिसाइल
    भोपाल के दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर छापा
    जंग मे अमेरिका के 140 सैनिक घायल, 7 की मौत:इजराइल में कई जगह बमबारी
    आगरा का नौसेना जवान निकला ISI का जासूस! UP ATS की कार्रवाई में लांस नायक आदर्श कुमार गिरफ्तार
    हवाई सफर हुआ महंगा, AIR India ने बढ़ाया किराया
    मध्य प्रदेश
    भोपाल

    CM Davos Visit :मुख्यमंत्री डॉ. यादव दावोस में बताएंगे मप्र के पर्यटन क्षेत्र की खासियतें

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 जनवरी को दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) में पर्यटन पर केंद्रित सत्र को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे मप्र के पर्यटन क्षेत्र की खूबियों को दुनियाभर से आए प्रतिनिधियों से साझा करेंगे।
    Publish Date: 20 Jan 2026, 5:53 PM (IST)Reading Time: 3 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      भोपाल। देश का हृदय प्रदेश मध्यप्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में नए आत्मविश्वास, नई ऊर्जा और दूरदर्शी दृष्टिकोण के साथ वैश्विक स्तर पर अपनी सशक्त पहचान बना चुका है। प्रदेश, प्रकृति की अनुपम सुंदरता, समृद्ध ऐतिहासिक विरासत, गहन आध्यात्मिक आस्था और विविध वन्य जीवों का अद्भुत संगम है। इन्हीं विशेषताओं और निवेश संभावनाओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 जनवरी को दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) में पर्यटन क्षेत्र में निवेश पर केंद्रित सत्र को संबोधित करेंगे।

      प्रदेश में आए 13.30 करोड़ पर्यटक

      मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास भी, विरासत भी के दूरदर्शी दृष्टिकोण से प्रेरित होकर मध्यप्रदेश ने पर्यटन को समावेशी और सतत विकास के सशक्त माध्यम के रूप में विकसित किया है। इसके परिणामस्वरूप हाल के वर्षों में प्रदेश में 13.30 करोड़ से अधिक पर्यटकों का आगमन दर्ज किया गया है, जो मध्यप्रदेश के प्रति बढ़ते राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय विश्वास को दर्शाता है।

      आध्यात्मिक पर्यटन बना पहचान

      आध्यात्मिक पर्यटन मध्यप्रदेश की प्रमुख पहचान के रूप में स्थापित हुआ है। उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में 6.5 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं का आगमन हो चुका है। इसके साथ ही खजुराहो, सांची, ओरछा, महेश्वर, अमरकंटक और चित्रकूट जैसे ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल देश-विदेश के पर्यटकों के प्रमुख आकर्षण केंद्र बने हुए हैं।

      फिल्म निर्माण के लिए एक पसंदीदा डेस्टिनेशन

      राज्य सरकार द्वारा पर्यटन नीति-2025 एवं फिल्म पर्यटन नीति-2025 के माध्यम से निवेश प्रोत्साहन, रोजगार सृजन और सतत पर्यटन विकास को नई दिशा दी गई है। फिल्म पर्यटन नीति-2025 के अंतर्गत मध्यप्रदेश राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म निर्माण के लिए एक पसंदीदा डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है, जिससे स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।

      370 से ज्यादा होम स्टे

      ग्रामीण पर्यटन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के 81 गांवों में 370 से अधिक होमस्टे विकसित किए गए हैं, जिन्हें 1000 तक विस्तारित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ स्थानीय समुदायों को प्रत्यक्ष आय और रोजगार उपलब्ध करा रही है।

      पयर्टन स्थलों को हवाई सेवा से जोड़ा

      पर्यटन अवसंरचना को मजबूत करने के लिए पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा के अंतर्गत भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, सिंगरौली और खजुराहो को हवाई संपर्क से जोड़ा गया है। साथ ही पीएमश्री पर्यटन हेली सेवा के माध्यम से पर्यटकों को तेज़, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

      18 राष्ट्रीय पुरस्कार मप्र के नाम 

      'बेस्ट टूरिज्म स्टेट ऑफ द ईयर' सहित 18 राष्ट्रीय पुरस्कार, यूनेस्को की टेंटेटिव लिस्ट में प्रदेश के 4 धरोहर स्थलों का शामिल होना और देश की 69 यूनेस्को धरोहरों में से 15 का मध्यप्रदेश में स्थित होना प्रदेश की वैश्विक पर्यटन क्षमता और प्रतिष्ठा को सुदृढ़ करता है। मध्यप्रदेश आज पर्यटन, परंपरा और प्रगति के संगम के साथ वैश्विक निवेशकों और पर्यटकों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। 

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Dr. Mohan Yadav

      WEF

      MP in world economic forum

      CM Yadav Davos

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Naresh Bhagoria
      By Naresh Bhagoria

      नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      कनाडा में अमेरिकी दूतावास के बाहर गोलीबारी, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

      कनाडा में अमेरिकी दूतावास के बाहर गोलीबारी, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

      राहुल भाटिया ने उठाई पूरी जिम्मेदारी बोले- ‘मैं हूं ना’

      इंडिगो का नया कप्तान:राहुल भाटिया ने उठाई पूरी जिम्मेदारी बोले- ‘मैं हूं ना’

      आज पीएम मोदी जाएंगे केरल और तमिलनाडु, करोड़ों के विकासकार्यों की देंगे सौगात

      PM Modi South India Visit:आज पीएम मोदी जाएंगे केरल और तमिलनाडु, करोड़ों के विकासकार्यों की देंगे सौगात

      हवाई टिकटों में उछाल! एयर इंडिया ने लगाया नया सरचार्ज

      ईरान-अमेरिका युद्ध का असर:हवाई टिकटों में उछाल! एयर इंडिया ने लगाया नया सरचार्ज

      माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर दिल्ली टीम की रेड

      भोपाल में बड़ा छापा:माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर दिल्ली टीम की रेड

      अमेरिका का दावा- ईरान के 16 जहाज किए ध्वस्त

      तेल सप्लाई के रास्ते पर खतरा!अमेरिका का दावा- ईरान के 16 जहाज किए ध्वस्त

      17 जिलों की कमान संभाल रहीं महिला IAS, मध्यप्रदेश में ऐसा पहली बार 

      Peoples Update Special :17 जिलों की कमान संभाल रहीं महिला IAS, मध्यप्रदेश में ऐसा पहली बार 

      जेद्दाह में फंसे एअर इंडिया में पायलट 'शिवा' सकुशल लौटे, आज लेंगे सात फेरे

      Peoples Update Special :जेद्दाह में फंसे एअर इंडिया में पायलट 'शिवा' सकुशल लौटे, आज लेंगे सात फेरे

       मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, जानें सबकुछ!

      Aaj ka Rashifal 11 March 2026 : मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, जानें सबकुछ!

      भोपाल में कमर्शियल गैस सिलेंडर मिलने में परेशानी, रेस्टोरेंट-होटल संचालकों की बढ़ी चिंता

      Commercial LPG Crisis :भोपाल में कमर्शियल गैस सिलेंडर मिलने में परेशानी, रेस्टोरेंट-होटल संचालकों की बढ़ी चिंता

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....