PlayBreaking News

Deep Cleaning :सिर्फ घर का टॉयलेट साफ करने से नहीं चलेगा काम, ये 6 जगहों की गंदगी मतलब 'बिमारियों' का नया अड्डा

Follow on Google News
सिर्फ घर का टॉयलेट साफ करने से नहीं चलेगा काम, ये 6 जगहों की गंदगी मतलब 'बिमारियों' का नया अड्डा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    साफ-सफाई जो घर को चमकाने, बिमारियों और कीटाणों से बचाने में हमें मदद करता है। लेकिन हम साफ-सफाई को सिर्फ वॉशरूम या टॉयलेट की सफाई तक ही समझते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसके अलावा भी आपके घर में कई ऐसी जगह है, जिसे समय-समय पर क्लीन करना बेहद जरूरी है, नहीं तो ये गंदगी आपको गंभीर समस्याओं से घेर लेगी।

    Kitchen सिंक, नल के हैंडल में कई बैक्टीरिया

    किचन सिंक घर की सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली जगहों में से एक है। अक्सर लोगों को लगता है कि यहां लगातार पानी बहता रहता है, इसलिए यह अपने आप साफ रहता होगा, लेकिन सच्चाई इससे बिल्कुल उलट है। कई स्टडीज़ में सामने आया है कि किचन सिंक और नल के हैंडल पर टॉयलेट सीट से भी ज्यादा बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। रोजाना सिंक और नल की सफाई करने से न सिर्फ संक्रमण का खतरा कम होता है, बल्कि बदबू की समस्या भी नहीं होती। हल्के डिसइंफेक्टेंट और गर्म पानी से इन्हें साफ करना काफी असरदार तरीका है।

    Uploaded media

    स्वादिष्ट सब्जियों का चॉपिंग बोर्ड भी खतरनाक

    चाहे चॉपिंग बोर्ड लकड़ी का हो या प्लास्टिक का, उस पर रोजाना सब्जियां, फल और मांस काटे जाते हैं। इसकी सतह पर मौजूद बारीक दरारों में बैक्टीरिया आसानी से छिप जाते हैं, जो आंखों से दिखाई नहीं देते। अगर इन्हें ठीक से और नियमित रूप से साफ न किया जाए, तो फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है। हर इस्तेमाल के बाद चॉपिंग बोर्ड को गर्म पानी और साबुन से धोना चाहिए। समय-समय पर नींबू या सिरके के पानी से साफ करना भी फायदेमंद रहता है।

    Uploaded media

    मोबाइल फोन- TV रिमोट 

    मोबाइल फोन और टीवी या एसी के रिमोट दिन में कई बार हाथ में आते हैं, वो भी अक्सर बिना हाथ धोए। रिसर्च के मुताबिक, मोबाइल फोन पर टॉयलेट सीट से ज्यादा बैक्टीरिया पाए जा सकते हैं। इन्हें रोज साफ करने से हाथों के जरिए फैलने वाले कीटाणुओं से बचाव होता है। माइक्रोफाइबर कपड़े और हल्के अल्कोहल से इन्हें पोंछना सुरक्षित और प्रभावी तरीका है।

    टॉयलेट फ्लश हैंडल की भी सफाई जरूरी

    टॉयलेट फ्लश हैंडल घर की सबसे ज्यादा गंदी जगहों में गिना जाता है, क्योंकि हर बार फ्लश करते समय इसे छुआ जाता है। अगर इसकी नियमित सफाई न की जाए, तो संक्रमण फैलने का खतरा काफी बढ़ जाता है। रोजाना डिसइंफेक्टेंट स्प्रे या वाइप से इसे साफ करना आदत में शामिल करना जरूरी है।

    Uploaded media

    स्विचबोर्ड, डोर-हैंडल को न करें नजरअंदाज

    लाइट स्विच और दरवाजों के हैंडल ऐसी जगहें हैं, जिन्हें घर के सभी लोग बार-बार छूते हैं, लेकिन अक्सर इनकी सफाई नजरअंदाज कर दी जाती है। यही वजह है कि ये बैक्टीरिया को एक व्यक्ति से दूसरे तक पहुंचाने का बड़ा जरिया बन जाते हैं। नियमित सफाई से इस खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

    पालतू जानवरों के बर्तनों पर भी दे ध्यान

    अगर आपके घर में पालतू जानवर हैं, तो उनके खाने और पानी के बर्तनों की सफाई बेहद जरूरी है। जब जानवर इनमें खाना खाते हैं, तो उनकी लार बर्तनों में जमा हो जाती है, जिससे बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। अगर समय पर सफाई न की जाए, तो यही बर्तन बीमारियों की वजह बन सकते हैं। रोजाना गर्म पानी और हल्के साबुन से इन्हें साफ करना सबसे बेहतर उपाय है।

    Uploaded media
    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts