Mini Bike Launch :भारत में लौटी ‘मंकी बाइक’ स्टाइल, कीमत सिर्फ 50 हजार; 40 KG वजन और 80cc इंजन

भारत में करीब 40 साल बाद मंकी बाइक स्टाइल की वापसी हुई है। KNK Karts ने 80cc इंजन वाली नई मिनी पेट्रोल बाइक लॉन्च की है, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये है। इसका वजन लगभग 40 किलोग्राम है और इसमें ट्विस्ट-एंड-गो सिस्टम दिया गया है। हालांकि इसे केवल प्राइवेट ट्रैक या फार्महाउस में ही चलाया जा सकता है।
Follow on Google News
भारत में लौटी ‘मंकी बाइक’ स्टाइल, कीमत सिर्फ 50 हजार; 40 KG वजन और 80cc इंजन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भारत में मिनी बाइक पसंद करने वालों के लिए अच्छी खबर है। करीब 40 साल बाद देश में फिर से क्लासिक मंकी बाइक स्टाइल की वापसी हुई है। घरेलू गो-कार्ट बनाने वाली कंपनी KNK Karts ने अपनी नई पेट्रोल पावर्ड मिनी बाइक लॉन्च की है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 50 हजार रुपये रखी गई है।

    कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है और पहले बैच की डिलीवरी जून 2026 से शुरू होने की उम्मीद है। खास बात यह है कि इस बाइक को पूरी तरह भारत में डिजाइन और तैयार किया गया है।

    क्या है मंकी बाइक सेगमेंट

    इस मिनी बाइक के लॉन्च से पुराने समय की मशहूर मंकी बाइक की यादें ताजा हो गई हैं। 1970 के दशक में Rajdoot GTS नाम की छोटी बाइक काफी लोकप्रिय थी। फिल्म Bobby में दिखने के बाद यह इतनी मशहूर हुई कि लोग इसे “बॉबी बाइक” कहने लगे। उस समय इस बाइक ने मिनी बाइक सेगमेंट को नई पहचान दी थी। बाद में इसका प्रोडक्शन बंद हो गया था। अब कई साल बाद उसी तरह की छोटी और मजेदार बाइक का कॉन्सेप्ट फिर से बाजार में आया है।

    ये भी पढ़ें: AI ने जगाया, ट्रेडर ने कहा ‘Yes’! 3 घंटे में ₹11 लाख बने ₹40 लाख

    80cc इंजन और सिर्फ 40 किलो वजन

    KNK की इस मिनी बाइक में 80cc का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो करीब 4 हॉर्सपावर की ताकत पैदा करता है। इसका वजन सिर्फ करीब 40 किलोग्राम है। हल्का होने की वजह से यह बाइक कम पावर के बावजूद अच्छी रफ्तार पकड़ सकती है।

    गियर बदलने की जरूरत नहीं

    इस बाइक में मैन्युअल गियर नहीं है। इसमें ट्विस्ट-एंड-गो सिस्टम दिया गया है। इसका मतलब है कि क्लच या गियर बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस एक्सेलरेटर घुमाइए और बाइक चलने लगती है, ठीक ऑटोमैटिक स्कूटर की तरह। यह सिस्टम खासकर उन लोगों के लिए आसान है जिन्हें बाइक चलाने का ज्यादा अनुभव नहीं है।

    सड़क पर नहीं चला सकेंगे

    इस मिनी बाइक को पब्लिक रोड पर चलाने की अनुमति नहीं है। इसे आरटीओ में रजिस्टर भी नहीं कराया जा सकता। कंपनी ने इसे खास तौर पर कार्टिंग और ऑफ-रोड इस्तेमाल के लिए बनाया है। इसका इस्तेमाल केवल प्राइवेट प्रॉपर्टी, ऑफ-रोड ट्रैक, क्लोज्ड सर्किट या बड़े फार्महाउस जैसे स्थानों पर किया जा सकता है।

    ये भी पढ़ें: जल्द सार्वजनिक होंगे Instagram DM? Meta के इस फैसले ने बढ़ाई टेंशन

    डिजाइन और फीचर्स

    इस मिनी बाइक का डिजाइन ऑफ-रोडिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें ट्यूबुलर चेसिस, आगे सिंगल-साइड ट्रेलिंग लिंक सस्पेंशन और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है।

    बेहतर ग्रिप के लिए इसमें मोटे ऑफ-रोड टायर लगाए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक मिलते हैं, जो केबल-ऑपरेटेड मैकेनिकल सिस्टम पर काम करते हैं।

    कंपनी के अनुसार ग्राहक चाहें तो बाइक के फाइनल ड्राइव रेशियो को कस्टमाइज भी करवा सकते हैं, जिससे ज्यादा एक्सेलरेशन या ज्यादा टॉप स्पीड हासिल की जा सकती है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts