जल्द सार्वजनिक होंगे Instagram DM?Meta के इस फैसले ने बढ़ाई टेंशन

Instagram यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव सामने आया है। Meta ने पुष्टि की है कि Instagram के डायरेक्ट मैसेज में मिलने वाला एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (E2EE) फीचर 8 मई के बाद सपोर्ट नहीं करेगा।
Follow on Google News
Meta के इस फैसले ने बढ़ाई टेंशन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अगर आप Instagram पर किसी से प्राइवेट चैट करते हैं और सोचते हैं कि आपकी बातचीत पूरी तरह सुरक्षित है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दरअसल, Meta ने साफ कर दिया है कि Instagram के डायरेक्ट मैसेज (DM) में मिलने वाला एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (E2EE) फीचर 8 मई के बाद बंद कर दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Instagram पर मोदी मैजिक! 10 करोड़ फॉलोअर्स वाले दुनिया के नंबर-1 नेता बने PM Modi

    इसका मतलब यह है कि अब तक जो चैट इस खास सुरक्षा तकनीक के कारण पूरी तरह प्राइवेट मानी जाती थी, आने वाले समय में उसकी प्राइवेसी को लेकर कई नए सवाल खड़े हो सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया से कमाई करनी है? जानिए Instagram और YouTube में कौन बेहतर

    क्या होता है एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन?

    एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन एक ऐसी तकनीक है जो मैसेज को पूरी तरह सुरक्षित रखने के लिए इस्तेमाल की जाती है। इसे आसान भाषा में समझें तो यह किसी बंद लिफाफे की तरह काम करता है। जब यह फीचर चालू होता है, तब भेजे गए मैसेज को सिर्फ वही लोग पढ़ सकते हैं जो उस चैट का हिस्सा होते हैं। बीच में कोई तीसरा व्यक्ति उस मैसेज को नहीं देख सकता।

    यहां तक कि जिस प्लेटफॉर्म पर चैट हो रही है, वह कंपनी भी उस बातचीत को पढ़ नहीं सकती। अगर किसी कानूनी प्रक्रिया के तहत डेटा मांगा भी जाए, तब भी एन्क्रिप्टेड मैसेज को सीधे पढ़ पाना आसान नहीं होता।

    फीचर हटने से क्या बदलेगा?

    अगर Instagram से यह सुरक्षा परत हट जाती है, तो चैट की प्राइवेसी पहले जैसी नहीं रहेगी। जब एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन नहीं होगा, तब तकनीकी रूप से मैसेज प्लेटफॉर्म के सर्वर पर स्टोर हो सकते हैं। इसका मतलब यह है कि जरूरत पड़ने पर कंपनी के सिस्टम के पास उन मैसेज तक पहुंचने की संभावना बढ़ सकती है। ऐसे में कुछ मामलों में कंपनी के कर्मचारी, कानून लागू करने वाली एजेंसियां या अन्य आधिकारिक संस्थाएं इन मैसेज को देख सकती हैं।

    इसके अलावा टेक एक्सपर्ट्स यह भी मानते हैं कि भविष्य में चैट से जुड़े डेटा का इस्तेमाल टार्गेटिंग या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम को ट्रेन करने के लिए भी किया जा सकता है। 

    Meta ने क्यों लिया यह फैसला?

    इस फैसले को लेकर कंपनी का कहना है कि Instagram पर एन्क्रिप्टेड चैट का इस्तेमाल बहुत कम लोग कर रहे थे। इसलिए इस फीचर को जारी रखना व्यावहारिक नहीं था और इसे हटाने का निर्णय लिया गया।

    हालांकि इस फैसला का कारण सरकारों का दबाव, ऑनलाइन अवैध गतिविधियों पर नजर रखना और Instagram का धीरे-धीरे एक कॉमर्स और बिजनेस फोकस्ड प्लेटफॉर्म बनना भी शामिल हो सकता है।

    अब आपकी चैट का क्या होगा?

    8 मई के बाद जब यह फीचर बंद हो जाएगा, तो Instagram की चैट पहले जैसी पूरी तरह निजी नहीं रह पाएगी। इसका मतलब यह नहीं है कि आपकी बातचीत तुरंत सार्वजनिक हो जाएगी, लेकिन यह जरूर है कि अब मैसेज प्लेटफॉर्म के सर्वर पर स्टोर हो सकते हैं।

    ऐसे में अगर आपकी चैट बहुत पर्सनल या संवेदनशील है, तो बेहतर होगा कि आप किसी ऐसे मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल करें जहां एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन पहले से मौजूद हो और मजबूत सुरक्षा प्रदान करता हो।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts