AI ने जगाया, ट्रेडर ने कहा ‘Yes’!3 घंटे में ₹11 लाख बने ₹40 लाख

एक विदेशी ट्रेडर ने दावा किया है कि उसके AI एजेंट ने सुबह 3:47 बजे उसे जगाकर निवेश की मंजूरी मांगी और कुछ ही घंटों में 12,000 डॉलर (करीब ₹11 लाख) का निवेश बढ़कर 43,800 डॉलर (करीब ₹40 लाख) हो गया।
3 घंटे में ₹11 लाख बने ₹40 लाख
AI Generated Image
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    AI की मदद से ट्रेडिंग का एक दिलचस्प मामला सामने आया है। एक विदेशी ट्रेडर ने दावा किया है कि उसके AI एजेंट ने सुबह 3:47 बजे जगाकर निवेश की मंजूरी मांगी और कुछ ही घंटों में 12,000 डॉलर (करीब ₹11 लाख) का निवेश बढ़कर 43,800 डॉलर (करीब ₹40 लाख) हो गया।

    Twitter Post

    AI एजेंट ने खुद ढूंढ़े ट्रेडिंग मौके

    ट्रेडर के मुताबिक वह पिछले 9 दिनों से OpenClaw नाम के एक AI एजेंट को चला रहा है। इस एजेंट को खास तौर पर ग्लोबल न्यूज और सरकारी स्रोतों पर नजर रखने के लिए तैयार किया गया था ताकि दुनिया के अलग-अलग टाइम जोन में होने वाली घटनाओं का फायदा उठाया जा सके।

    AI ग्लोबल स्तर पर जुटाता है जानकारी

    AI एजेंट को ग्लोबल स्तर से डेटा लेने की अनुमति दी गई थी। इनमें जापान सरकार की RSS फीड, यूरोपीय संसद की लाइव स्ट्रीम, ऑस्ट्रेलिया के फाइनेंशियल वायर, मध्य पूर्व के फ्लाइट ट्रैकर्स और एशियाई केंद्रीय बैंकों की घोषणाएं शामिल थीं। इन सभी स्रोतों के आधार पर एजेंट ऐसे बाजारों की तलाश करता था जहां नतीजा लगभग तय हो चुका हो, लेकिन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर कीमतें अभी भी अपडेट न हुई हों।

    टाइम जोन अंतर का उठाया फायदा

    ट्रेडर ने बताया कि उसने एजेंट को निर्देश दिया था कि अमेरिका के सोने के समय यानी सुबह 2 से 6 बजे के बीच ऐसे बाजार खोजे जहां 30 प्रतिशत से ज्यादा का फायदा मिल सकता हो। इसी दौरान सुबह 3:47 बजे एजेंट ने छह ऐसे मार्केट पहचाने, जहां स्थानीय खबरों के अनुसार नतीजा लगभग साफ था लेकिन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पॉली मार्केट पर कीमतें अभी भी कम थीं।

    6 बाजारों में लगाया पैसा

    एजेंट ने जिन बाजारों की पहचान की उनमें जापान की ब्याज दर से जुड़ा फैसला, यूरोपीय संसद में वोटिंग, दक्षिण कोरिया की नीति अपडेट, ऑस्ट्रेलिया का व्यापार समझौता, ओपेक से जुड़ी उत्पादन खबर और सिंगापुर की नियामक वोटिंग जैसे मुद्दे शामिल थे। इन बाजारों में 15 से 31 सेंट के बीच एंट्री लेकर निवेश किया गया। बाद में जब परिणाम घोषित हुए तो इनकी कीमत 95 सेंट से 1 डॉलर तक पहुंच गई।

    कुछ घंटों में बड़ा मुनाफा

    ट्रेडर के अनुसार कुल 12,000 डॉलर का निवेश किया गया था और सुबह करीब 7:30 बजे तक सभी छह बाजारों के नतीजे आ गए। इसके बाद निवेश की कुल वैल्यू 43,800 डॉलर तक पहुंच गई।

    ये भी पढ़ें: नोरा फतेही का टूटा दिल? एक्ट्रेस बोलीं- ' मेरा सब कुछ उजड़ गया'

    AI आधारित ट्रेडिंग पर बढ़ी चर्चा

    यह मामला सामने आने के बाद AI आधारित ट्रेडिंग और प्रेडिक्शन मार्केट्स को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि अलग-अलग देशों के समय अंतर और तेजी से मिलने वाली जानकारी का सही उपयोग किया जाए तो ऐसे प्लेटफॉर्म पर बड़ा फायदा कमाया जा सकता है।

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts