Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

80s में आपका लुक कैसा होता? ChatGPT के इस वायरल ट्रेंड से मिनटों में मिलेगा इसका जवाब, सिर्फ एक Prompt का कमाल

Instagram पर इन दिनों 1980s AI Photo Trend तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्रेंड में लोग ChatGPT की मदद से अपनी Modern Selfie को 1980 के दशक की Retro और Vintage Photo में बदल रहे हैं।
Ghibli और Nano Banana के बाद अब 1980s AI Photo Trend वायरल

 इंस्टाग्राम पर इन दिनों AI की मदद से फोटो बदलने का नया ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। Ghibli और Nano Banana के बाद अब 1980s AI Photo Trend लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस ट्रेंड में लोग अपनी आज की फोटो को AI की मदद से 1980 के दशक की पुरानी फोटो जैसा बना रहे हैं। इसमें सिर्फ फोटो का रंग पुराना नहीं किया जाता, बल्कि कपड़े, हेयरस्टाइल, बैकग्राउंड, लाइटिंग और फोटो का पूरा लुक भी 80s जैसा कर दिया जाता है। लोग अपनी फोटो ChatGPT में अपलोड करके एक Prompt देते हैं और कुछ ही समय में उनकी तस्वीर पुराने जमाने की फोटो जैसी दिखाई देने लगती है।

क्या है 80s AI Photo Trend?

इस ट्रेंड में आपकी आज की फोटो को 1980 के दशक की फोटो जैसा बनाया जाता है। इसमें चेहरे और पहचान को पहले जैसा रखने की कोशिश की जाती है, जबकि कपड़े, बाल, बैकग्राउंड और फोटो का अंदाज बदल दिया जाता है। उदाहरण के लिए, आपकी सामान्य सेल्फी को AI पुराने स्टूडियो पोर्ट्रेट, फैमिली एल्बम या 80s के शादी समारोह की फोटो जैसा बना सकता है। फोटो में हल्का फिल्म ग्रेन, सॉफ्ट लाइट और पुराने कैमरे जैसा इफेक्ट दिया जाता है।

/img/99/1788956669294

Instagram पर क्यों वायरल हो रहा है?

इस ट्रेंड की सबसे खास बात इसका पुराना और यादों वाला लुक है। 1980 के दशक की तस्वीरें आज की डिजिटल फोटो से काफी अलग होती थीं। उनमें रंग थोड़े हल्के होते थे और फोटो में हल्का ग्रेन दिखाई देता था। यही पुराना अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है। कई लोग यह देखने के लिए भी ट्रेंड आजमा रहे हैं कि अगर वे 1980 के दशक में होते तो कैसे दिखाई देते।

ChatGPT से 80s वाली फोटो कैसे बनाएं?

इसके लिए सबसे पहले अपनी ऐसी फोटो चुनें जिसमें चेहरा साफ दिखाई दे। इसके बाद फोटो को ChatGPT में अपलोड करें और बताएं कि आप उसे किस तरह का 80s लुक देना चाहते हैं। आप Prompt में कपड़े, हेयरस्टाइल, बैकग्राउंड और लाइटिंग के बारे में जितनी साफ जानकारी देंगे, फोटो का परिणाम उतना ही आपकी पसंद के करीब आ सकता है।

Prompt 1: 80s बॉलीवुड लुक

अगर आप अपनी फोटो को पुराने बॉलीवुड स्टूडियो पोर्ट्रेट जैसा बनाना चाहते हैं, तो यह Prompt इस्तेमाल कर सकते हैं:

English Prompt: Transform this photo into an authentic 1980s Bollywood studio portrait. Keep my facial features and identity recognisable. Give me period-appropriate Indian clothing, hairstyle and accessories. Use warm studio lighting, soft focus, subtle film grain and slightly faded colours. Make it look like a real photograph taken in India in the 1980s, not a modern photograph with a vintage filter.

Hindi Prompt: इस फोटो को 1980 के दशक के बॉलीवुड स्टूडियो पोर्ट्रेट जैसा बनाएं। मेरा चेहरा और पहचान वही रखें। 80s के भारतीय कपड़े, हेयरस्टाइल और एक्सेसरीज दें। हल्की पीली रोशनी, सॉफ्ट फोकस और हल्का फिल्म ग्रेन रखें, ताकि फोटो सच में 1980 के दशक में खींची हुई लगे।

PM मोदी-पीयूष गोयल से  राहुल गांधी तक बने 80s के रेट्रो स्टार! AI ने बदला नेताओं का पूरा लुक, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

Prompt 2: पुरानी फैमिली एल्बम फोटो

अगर आपको अपनी फोटो को पुराने परिवार की एल्बम जैसा बनाना है, तो यह Prompt इस्तेमाल कर सकते हैं:

English Prompt: Make this photo look like an old Indian family photo from the 1980s. Keep my face and expression the same. Add 80s clothes, hairstyle and background. Use soft lighting, realistic film colours and subtle analogue film grain. Make it look like an old family photograph rather than a digitally edited image.

Hindi Prompt: इस फोटो को 1980 के दशक की पुरानी भारतीय फैमिली एल्बम फोटो जैसा बनाएं। मेरा चेहरा और एक्सप्रेशन वही रखें। 80s के कपड़े, हेयरस्टाइल और बैकग्राउंड जोड़ें। सॉफ्ट लाइटिंग, नेचुरल रंग और हल्का फिल्म ग्रेन रखें, ताकि फोटो असली पुरानी फैमिली फोटो जैसी लगे।

Prompt 3: 80s इंडियन वेडिंग लुक

अगर आप अपनी फोटो को 1980 के दशक की भारतीय शादी की फोटो जैसा बनाना चाहते हैं, तो यह Prompt आजमा सकते हैं:

English Prompt: Make this look like an Indian wedding photo from the 1980s. Keep everyone's faces the same. Add 80s clothes, hairstyles, jewellery and wedding decorations. Use soft light and old film grain.

Hindi Prompt:इस फोटो को 1980 के दशक की भारतीय शादी में खींची गई तस्वीर जैसा बनाएं। सभी लोगों के चेहरे और पहचान वही रखें। उस दौर के कपड़े, हेयरस्टाइल, ज्वेलरी और शादी की सजावट जोड़ें। सॉफ्ट लाइटिंग और हल्का फिल्म ग्रेन रखें, ताकि फोटो पुरानी फैमिली एल्बम जैसी दिखाई दे।

Apple Event Today: iPhone 18 Pro से लेकर Fold Ultra तक, आज Apple करेगा बड़े लॉन्च का ऐलान; जानें कीमत-फीचर्स

Ghibli और Nano Banana से कितना अलग है?

इससे पहले Ghibli और Nano Banana जैसे AI फोटो ट्रेंड भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। Ghibli ट्रेंड में फोटो को कार्टून और एनीमेशन जैसा लुक दिया जाता था। वहीं Nano Banana ट्रेंड में तस्वीरों को ज्यादा ग्लैमरस और सिनेमैटिक अंदाज दिया गया। लेकिन 80s AI Photo Trend में तस्वीर को पुरानी और असली फोटो जैसा दिखाने पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है। इसमें चेहरा पहचानने योग्य रहता है, लेकिन कपड़े, बाल, बैकग्राउंड और फोटो का लुक बदलकर उसे 1980 के दशक जैसा बना दिया जाता है।

आप भी आजमा सकते हैं 80s का यह ट्रेंड

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि 1980 के दशक में आपका लुक कैसा होता, तो अपनी साफ फोटो के साथ इन Prompts को आजमा सकते हैं। आप बॉलीवुड लुक, पुरानी फैमिली फोटो या 80s की शादी वाला अंदाज चुन सकते हैं। AI की मदद से आज की एक साधारण फोटो को पुराने दौर की याद दिलाने वाली तस्वीर में बदला जा सकता है। यही वजह है कि 80s का यह नया फोटो ट्रेंड सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts