क्या आपका पार्टनर आपके पीछे छोटे-छोटे खेल खेल रहा है? अगर वो रिश्ते को छुपा रहा है, सोशल मीडिया पर अटेंशन ले रहा है, या किसी और से फ्लर्ट कर रहा है, तो इन्हें नजरअंदाज करना मतलब अपने रिश्ते पर जोखिम लेना। इन्हें कहते हैं माइक्रो-चीटिंग जो आपके रिश्ते की नींव हिला सकते हैं।
माइक्रो-चीटिंग के सामान्य साइन
माइक्रो-चीटिंग के 8 सामान्य संकेत बताए हैं। इन संकेतों को समझना आपके रिश्ते को बचाने में मदद कर सकता है।
यह भी पढ़ें: वंदे भारत का खाना पड़ा भारी! महिला का हुई एलर्जी, सूज गए होंठ; IRCTC ने दी सफाई
- अपने रिलेशनशिप को छुपाना या झूठ बोलना- अगर आपका पार्टनर जानबूझकर अपने रिश्ते को लोगों से छिपाता है या होने के बाद भी खुद को सिंगल बताता है, तो इसे माइक्रो-चीटिंग माना जाएगा। रिश्ते को छुपाना छोटे-छोटे झूठ और गुप्त व्यवहार का संकेत है।
- किसी दूसरे से फ्लर्टिंग करना- अगर पार्टनर किसी और के साथ रोमांटिक बातें कर रहा है या मजाक में फ्लर्ट कर रहा है, तो यह माइक्रो-चीटिंग की श्रेणी में आता है। छोटे-छोटे संकेत भी रिश्ते में अनबन पैदा कर सकते हैं।
- एक्स के साथ जुड़े रहना- कई लोग अपने पूर्व पार्टनर से जुड़े रहते हैं या सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार देखते रहते हैं। यह न केवल वर्तमान रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकता है, बल्कि पुराने रिश्ते को फिर से सक्रिय करने का खतरा भी बन सकता है।
- छुपकर मिलना या दोस्ती बढ़ाना- अगर आपका पार्टनर किसी से आपके बिना जानकर मिल रहा है या दोस्ती को गहरा कर रहा है, तो यह माइक्रो-चीटिंग का संकेत हो सकता है। पारदर्शिता रिश्ते में बहुत जरूरी है।
- सोशल मीडिया पर खतरे के संकेत- किसी की फोटो बार-बार लाइक करना, आकर्षक कमेंट करना या ऐसे अकाउंट फॉलो करना जो रिश्ते के लिए खतरा बन सकते हैं, इन्हें हल्के में न लें। छोटे सोशल मीडिया व्यवहार भी रिश्ते में दरार डाल सकते हैं।
- किसी की बुराई करना- अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति की बुराई करते हैं जो आपको पसंद करता है या जिससे आप आकर्षित हैं, तो यह भी गलत है। रिश्ते में ईमानदारी और सम्मान दोनों जरूरी हैं।
- फोटो भेजना या मांगना- अगर आपका पार्टनर किसी अन्य व्यक्ति को बार-बार अपनी फोटो भेजता है या उनसे फोटो मांगता है, तो यह माइक्रो-चीटिंग की श्रेणी में आता है।
बातचीत छुपाना- किसी के नाम को बदलकर चैट या संपर्क सेव करना भी धोखे जैसा है। यह संकेत देता है कि कोई बात छुपाई जा रही है।
ये भी पढ़ें: Smriti Mandhana-Palash Muchhal Relationship: कैसे शुरू हुई स्मृति–पलाश की लव स्टोरी? पहली मुलाकात से वायरल प्रपोजल का पूरा सफर
माइक्रो-चीटिंग को नजरअंदाज न करें
माइक्रो-चीटिंग अक्सर इस सोच से होता है कि मैंने कुछ बड़ा तो नहीं किया। लेकिन छोटी-छोटी बातें भी रिश्ते में दरार डाल सकती हैं। अगर आपके पार्टनर को आपके ऐसे संकेत दिख रहे है, तो खुलकर बातचीत करना जरूरी है।
छोटे झूठ, छुपी हुई बातचीत और सोशल मीडिया के अनजाने व्यवहार भी प्यार और विश्वास को हिला सकते हैं।