PlayBreaking News

Smriti Mandhana-Palash Muchhal Relationship: कैसे शुरू हुई स्मृति–पलाश की लव स्टोरी? पहली मुलाकात से वायरल प्रपोजल का पूरा सफर

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की लव स्टोरी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं। 2019 की मुलाकात अब शादी जैसे एक खूबसूरत रिश्ते में बदल चुकी है। कपल के सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देशभर में चर्चा का विषय बने हैं।
Follow on Google News
कैसे शुरू हुई स्मृति–पलाश की लव स्टोरी? पहली मुलाकात से वायरल प्रपोजल का पूरा सफर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    क्रिकेट स्टार स्मृति मंधाना और म्यूजिशियन पलाश मुच्छल इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहे हैं। शादी फंक्शन के दौरान पलाश का फिल्मी अंदाज में किया गया प्रपोजल सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। लेकिन इन फैंस के मन में अब एक ही सवाल है कि स्मृति-पलाश की लव स्टोरी आखिर शुरू कैसे हुई?

    दरअसल, स्मृति और पलाश की पहली मुलाकात 2019 में एक म्यूजिक इवेंट में हुई थी। पलक और पलाश उस इवेंट में परफॉर्म कर रहे थे, जबकि स्मृति गेस्ट के तौर पर मौजूद थीं। यही छोटी-सी बाद में सोशल मीडिया पर बातचीत का कारण बनी।

    Uploaded media

     
    सूत्रों के अनुसार, दोनों ने शुरुआत में क्रिकेट, म्यूजिक और ट्रैवल को लेकर बातें कीं। चैट्स लंबी होती गईं और दोनों के बीच कंफर्ट लेवल बढ़ता गया। पलाश को स्मृति का सरल स्वभाव पसंद आया, जबकि स्मृति को पलाश का शांत और विनम्र नेचर काफी आकर्षक लगा। दोस्तों से शुरू हुई ये बॉन्डिंग धीरे-धीरे प्यार में बदलती चली गई।

    Uploaded media

    कई सालों तक दोनों ने अपने रिश्ते को लाइमलाइट से दूर रखा। फिर 2024 में दोनों ने इंस्टाग्राम पर अपनी रिलेशनशिप ऑफिशियल की और फैंस खुशी से झूम उठे। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में पलाश के हाथ पर स्मृति के लिए बनवाया ‘SM18’ का टैटू भी नजर आया, जिसने इंटरनेट पर और हलचल मचा दी।

    Uploaded media

    अब हाल ही में शादी से पहले पलाश ने स्मृति को एक ऐसा सरप्राइज दिया, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। पलाश ने स्मृति की आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें डीवाई पाटिल स्टेडियम में प्रपोज किया। यह पल सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो गया और अब दोनों की शादी की रस्में अब लगातार ट्रेंड में हैं।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts