वंदे भारत का खाना पड़ा भारी!महिला का हुई एलर्जी, सूज गए होंठ; IRCTC ने दी सफाई

वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर कर रही रांची की एक महिला ने ट्रेन में परोसे गए खाने से एलर्जी और बच्चे को डायरिया होने का आरोप लगाया है। मामले पर IRCTC ने सफाई देते हुए जांच का भरोसा दिया है।
Follow on Google News
महिला का हुई एलर्जी, सूज गए होंठ; IRCTC ने दी सफाई
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    देश की सबसे आधुनिक और तेज ट्रेनों में शामिल वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह ट्रेन का खाना है। रांची की एक महिला ने आरोप लगाया है कि ट्रेन में परोसा गया खाना खाने के बाद उन्हें एलर्जी हो गई और उनके छोटे बेटे की तबीयत भी खराब हो गई। महिला ने इस घटना से जुड़ी तस्वीरें और मेडिकल पर्ची भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया है। वहीं, दूसरी ओर Indian Railway Catering and Tourism Corporation ने इस मामले में सफाई दी है।

    क्या है पूरा मामला?

    रांची की रहने वाली आयुषी सिंह के मुताबिक, 27 मार्च को वह ट्रेन नंबर 22500 में सफर कर रही थीं। वह कोच E1 में यात्रा कर रही थीं। आयुषी का कहना है कि उन्होंने ट्रेन में दिया गया खाना खाया, जिसके कुछ समय बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उन्होंने बताया कि उन्हें तेज एलर्जी हो गई, जबकि उनके दो साल के बेटे को डायरिया की शिकायत हो गई। इस वजह से उनका सफर काफी परेशानी भरा हो गया।

    सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

    घटना के बाद आयुषी ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और डॉक्टर की पर्ची शेयर की। तस्वीरों में उनके होंठ काफी सूजे हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि एलर्जी काफी गंभीर थी और अगर समय पर इलाज नहीं मिलता तो स्थिति और खराब हो सकती थी। महिला ने यह भी कहा कि ट्रेन में परोसे गए खाने की गुणवत्ता अच्छी नहीं थी। साथ ही उन्होंने ट्रेन स्टाफ के व्यवहार पर भी सवाल उठाए।

    Twitter Post

    पानी की गुणवत्ता पर भी उठाए सवाल

    आयुषी ने सिर्फ खाने ही नहीं, बल्कि ट्रेन में दिए गए पानी को लेकर भी चिंता जताई। उनका कहना है कि पानी का स्वाद अलग लग रहा था, जिससे उन्हें साफ-सफाई को लेकर शक हुआ।

    IRCTC ने दी सफाई

    इस मामले में रेलवे की कैटरिंग सेवा देने वाली संस्था Indian Railway Catering and Tourism Corporation ने कहा है कि उस दिन परोसे गए खाने की जांच की गई थी और सब कुछ ठीक पाया गया। IRCTC के अनुसार, उसी दिन यात्रा करने वाले किसी अन्य यात्री ने खाने की गुणवत्ता को लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

    Twitter Post

    जांच का दिया भरोसा

    IRCTC की सफाई के बावजूद आयुषी संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि भले ही अन्य यात्रियों को परेशानी न हुई हो, लेकिन उन्हें और उनके बेटे को इस खाने से दिक्कत हुई है। इसके बाद IRCTC ने उनसे डायरेक्ट मैसेज के जरिए पूरी जानकारी मांगी है और मामले की जांच करने का भरोसा दिया है।

    Breaking News

    यात्रियों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

    इस घटना के बाद एक बार फिर ट्रेन में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। एक तरफ यात्री का अनुभव है, तो दूसरी ओर रेलवे का दावा। अब देखना होगा कि जांच में क्या सामने आता है और यात्रियों की सुरक्षा और भोजन की गुणवत्ता को लेकर आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts