Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP News : महू में निर्माणाधीन फार्म हाउस की छत गिरी, 5 मजदूरों के शव निकाले गए; रेस्क्यू जारी

Follow on Google News
MP News : महू में निर्माणाधीन फार्म हाउस की छत गिरी, 5 मजदूरों के शव निकाले गए; रेस्क्यू जारी
महू। इंदौर के पास महू में निर्माणाधीन फार्म हाउस की छत गिर गई। मलबे में 6 मजदूर दब गए। अभी तक 5 शव निकाल लिए गए हैं, जबकि 1 की तलाश की जा रही है। शुक्रवार सुबह ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो हादसे का पता लगा। घटना सिमरोल थाना क्षेत्र के ग्राम चोरल की है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मलबे में दबे मजदूरों को निकालने का प्रयास कर रही है। घटनास्थल पर मौजूद एसपी हीतिका वासल के मुताबिक, तीन जेसीबी और एक पोकलेन की मदद से मलबा हटाया जा रहा है।

इंदौर के रहवासी हैं सभी मजदूर

जानकारी के मुताबिक, इंदौर के एक वकील फार्म हाउस बनवा रहे हैं। यहां काम करने वाले सभी मजदूर भी इंदौर के रहने वाले हैं। गुरुवार को काम खत्म होने के बाद रात में खाना खाकर सभी निर्माणाधीन इमारत में ही सो गए थे। तभी अचानक छत भरभराकर गिर गई। कहा जा रहा है कि, छत लोहे के एंगल पर डाली गई थी, जो उसका भार नहीं सह सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को क्षेत्र में तेज बारिश हुई थी। उसी वजह से निर्माणाधीन छत गिरने का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गुरुवार को ही डली थी स्लैब

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि, चोरल में निर्माणाधीन इमारत में गुरुवार (22 अगस्त) को ही स्लैब डाली गई थी। रात को मजदूर उसी के नीचे सो गए, मलबे में छह लोगों के दबे होने की सूचना है। एक का शव निकाल लिया गया है। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं, राहत कार्य जारी है। ये भी पढ़ें- पांढुर्णा में हादसा, 3 की मौत : ड्राइवर ने 110 की स्पीड से दौड़ाई बस… डिवाइडर से टकराकर पलटी, भोपाल से हैदराबाद जा रही थी
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts