नीले ड्रम वाली मुस्कान ने जताई श्रीकृष्ण जैसा बेटा पाने की इच्छा, जेल में उठा बच्चे के पिता पर सवाल- पति या बॉयफ्रेंड?

मेरठ। पति सौरभ की हत्या के आरोप में जेल में बंद मुस्कान रस्तोगी एक बार फिर चर्चा में है। कृष्ण जन्माष्टमी पर मुस्कान ने व्रत रखा और महिला बंदियों से बातचीत में उसने इच्छा जताई कि वह श्रीकृष्ण जैसा बेटा चाहती है। मुस्कान इस समय प्रेग्नेंट है और जेल की गर्भवती महिलाओं वाली बैरक में रह रही है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि उसके कोख में पल रहे बच्चे का पिता कौन है- पति सौरभ या फिर बॉयफ्रेंड साहिल?
श्रीकृष्ण का जन्म भी जेल में हुआ था : मुस्कान
कोर्ट पेशी के दौरान यह सामने आया कि मुस्कान ने जन्माष्टमी पर उपवास रखा था। महिला बंदियों से बातचीत में उसने कहा-'श्रीकृष्ण का जन्म भी जेल में हुआ था। मैं भी जेल में हूं। अब मेरी कोख में पल रहे बच्चे को श्रीकृष्ण जैसा चाहती हूं।” इस बयान के बाद पूरे मामले पर फिर से बहस छिड़ गई है।
अल्ट्रासाउंड से खुला प्रेग्नेंसी का राज
27 अगस्त को मुस्कान का अल्ट्रासाउंड हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, वह करीब 26 सप्ताह से गर्भवती है। डॉक्टरों का कहना है कि प्रेग्नेंसी डेट में 7-8 दिन का फर्क आ सकता है। टाइमलाइन देखें तो यह वही समय है, जब फरवरी के आखिरी सप्ताह में सौरभ लंदन से मेरठ आया था।
बच्चे का पिता कौन- दो आशंकाएं
1.सौरभ पिता हो सकता है
- सौरभ 22 फरवरी से 3 मार्च तक मेरठ में था।
- इस दौरान उसने बेटी पीहू और पत्नी मुस्कान का जन्मदिन मनाया।
- प्रेग्नेंसी की अवधि इसी टाइम से मेल खाती है।
2.साहिल पिता हो सकता है
- 3 मार्च को सौरभ की हत्या के बाद मुस्कान और साहिल साथ हो गए।
- दोनों 4 मार्च को शिमला गए, वहां शादी की और 15 दिन तक साथ रहे।
- पहले भी दोनों के संबंध थे, जिससे बच्चे के साहिल का होने की आशंका भी जताई जा रही है।
सौरभ का परिवार DNA टेस्ट की मांग पर अड़ा
सौरभ के परिजनों का कहना है कि पुलिस को बच्चे का डीएनए टेस्ट कराना चाहिए। अगर बच्चा सौरभ का हुआ, तो उसकी परवरिश वे खुद करेंगे। अगर बच्चा सौरभ का नहीं हुआ, तो हमें इस बच्चे से कोई मतलब नहीं होगा।
कोर्ट ट्रायल की स्थिति
- 4 जुलाई से ट्रायल शुरू हुआ है।
- अब तक 24 सुनवाई हो चुकी हैं।
- 6 गवाहों के बयान पूरे, 7वें गवाह आशु (सीमेंट विक्रेता) की गवाही हो चुकी है।
- कुल 34 गवाह हैं, जिनमें होटल स्टाफ, कैब चालक, दुकानदार और पोस्टमार्टम से जुड़े लोग शामिल हैं।
केस की पैरवी
- मुस्कान और साहिल ने सरकारी वकील की मांग की थी। उन्हें सीनियर लॉयर रेखा जैन मिली हैं।
- सौरभ के परिवार ने सीनियर एडवोकेट विजय बहादुर सिंह को अप्वाइंट किया है।
- सरकार की ओर से DGC केके चौबे केस देख रहे हैं।
पति को मारकर नीले ड्रम में भरा था
गौरतलब है कि लंदन से मेरठ लौटे सौरभ कुमार की पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर उसकी 3 मार्च को हत्या कर दी थी। आरोपियों ने शव के टुकड़े प्लास्टिक के नीले ड्रम में रखकर ऊपर से सीमेंट भर दिया था। हत्या से पहले मुस्कान ने अपनी 5 साल की बेटी को अपने मायके में छोड़ दिया था। हत्या के बाद वह साहिल के साथ हिमाचल घूमने चली गई थी।












