Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘स्पाइडर-मैन 4’ का ट्रेलर छाया :तोड़े सभी रिकॉर्ड, ‘Deadpool 3’ और GTA VI को छोड़ा पीछे

फिल्म 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और ट्रेलर की इस रिकॉर्डतोड़ शुरुआत ने इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ा दी हैं। ग्लोबल फैनबेस और मार्वल यूनिवर्स की लोकप्रियता को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स इसे साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मान रहे हैं। 
तोड़े सभी रिकॉर्ड, ‘Deadpool 3’ और GTA VI को छोड़ा पीछे
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    हॉलीवुड स्टार टॉम हॉलैंड की अपकमिंग फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गई है। फिल्म के ट्रेलर ने महज चार दिनों में 1 अरब (1.1 बिलियन) व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है, जो अब तक किसी भी फिल्म ट्रेलर के लिए सबसे बड़ा रिकॉर्ड माना जा रहा है। डेटा एनालिटिक्स फर्म WaveMetrix ने इस उपलब्धि की पुष्टि की है, जिससे यह साफ हो गया है कि फिल्म को लेकर ग्लोबल स्तर पर जबरदस्त उत्साह है।

    24 घंटे में सबसे बड़ी ओपनिंग

    ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का ट्रेलर लॉन्च के पहले 24 घंटे में ही 718.6 मिलियन व्यूज तक पहुंच गया था, जो अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ‘डेडपूल और वूल्वरिन’ के ट्रेलर के नाम था, जिसे 365 मिलियन व्यूज मिले थे। इस तरह स्पाइडर-मैन 4 ने पहले ही दिन में दोगुना से ज्यादा व्यूज हासिल कर इंडस्ट्री के सभी पैमानों को पीछे छोड़ दिया।

    यह भी पढ़ें: बड़े सिंगर्स भी पड़े फीके! कौन है Rebel, जिसने 'आरी आरी’ से खींचा लोगों का ध्यान?

    वीडियो गेम ट्रेलर को भी छोड़ा पीछे

    दिलचस्प बात यह है कि इस ट्रेलर ने सिर्फ फिल्मों ही नहीं, बल्कि वीडियो गेम्स के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। पिछले साल ग्रैंड थेफ़्ट ऑटो VI के ट्रेलर ने 24 घंटे में 475 मिलियन व्यूज हासिल किए थे, जिसे उस समय सबसे बड़ा लॉन्च माना गया था। अब ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने इस आंकड़े को भी पार कर लिया है, जिससे यह अब तक का सबसे बड़ा ट्रेलर डेब्यू बन गया है।

    यह भी पढ़ें: ऐसे रोना जैसे पिता गुजर गए हों : धुरंधर 2 में रहमान डकैत की अंतिम विदाई का अनसुना किस्सा

    टॉम हॉलैंड एक बार फिर स्पाइडर-मैन के किरदार में नजर आएंगे

    फिल्म में टॉम हॉलैंड एक बार फिर स्पाइडर-मैन के किरदार में नजर आएंगे, जबकि जेंडाया, सैडी सिंक, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल और मार्क रफ़ालो जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में दिखाएंगे। फिल्म का निर्देशन डेस्टिन डैनियल क्रेटन कर रहे हैं, जबकि इसे मार्वल स्टूडियोज के प्रमुख केविन फीगे समेत कई बड़े प्रोड्यूसर्स मिलकर बना रहे हैं।

    रिलीज से पहले ही हाई एक्सपेक्टेशन

    फिल्म 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और ट्रेलर की इस रिकॉर्डतोड़ शुरुआत ने इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ा दी हैं। ग्लोबल फैनबेस और मार्वल यूनिवर्स की लोकप्रियता को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स इसे साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मान रहे हैं। 

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts