Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

झारखंड : माओवादियों ने रेलवे ट्रैक उड़ाया, हावड़ा-मुंबई रूट पर ट्रेनों का परिचालन बाधित

Follow on Google News
झारखंड : माओवादियों ने रेलवे ट्रैक उड़ाया, हावड़ा-मुंबई रूट पर ट्रेनों का परिचालन बाधित
रांची। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सदस्यों ने रेल पटरियों के एक हिस्से को विस्फोट कर उड़ा दिया, जिससे हावड़ा-मुंबई मार्ग पर रेल सेवाएं बाधित हो गईं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि घटना रांची से करीब 150 किलोमीटर दूर गोइलकेरा और पोसोइता रेलवे स्टेशनों के बीच गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात हुई। उन्होंने कहा, ‘‘इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। रेलवे पटरियों पर मरम्मत का काम सुबह से शुरू कर दिया गया है और रेल सेवाएं जल्द बहाल होंगी।”

मालगाड़ी के चालक ने दी विस्फोट की जानकारी

अधिकारी ने बताया कि माओवादियों ने इलाके में बैनर और पोस्टर भी लगाए हैं। प्रतिबंधित संगठन 16 दिसंबर से 'विरोध सप्ताह' मना रहा है तथा उसने शुक्रवार को भारत बंद का आह्वान किया है। माओवादियों ने घटनास्थल पर बैनर और पोस्टर पर फेंका है। दूसरी लाइन से गुजर रही एक मालगाड़ी के चालक और गार्ड को सबसे पहले पटरी पर विस्फोट का पता चला। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पास के रेलवे स्टेशन को दी। सूचना मिलते ही रेल अधिकारियों ने फौरन रूट पर ट्रेनों का परिचालन रोकवा दिया। इसके बाद रेलवे वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए भेजे गए। ये भी पढ़ें- LPG Price Reduced : नए साल से पहले मिली थोड़ी राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर 39.50 रुपए सस्ता, जानें कितने में मिलेगी सिलेंडर
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts