
नई दिल्ली। मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न घुमाने और उनके साथ क्रूरता की हदें पार कर देने वाले वीडियो वायरल होने के बाद अब जाकर आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। आज सुबह एक आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने एक अऩ्य व्यक्ति के गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी है। इसके साथ ही मणिपुर पुलिस ने दावा किया है कि इस जघन्य केस के दो और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक इस मामलें में कुल 4 आरोपी हिरासत में लिए गए हैं। हालांकि इस घटना को लेकर लगातार लोगो मे आक्रोश बढ़ रहा है। इसके साथ ही देश की जनता का गुस्सा इस बात को लेकर भी है कि इस घटना की जानकारी 45 दिन तक स्थानीय सरकार को क्यों नहीं लगी ?
#मणिपुर_कांड_अपडेट : अब तक 4 आरोपी गिरफ्तार, शर्मनाक घटना को लेकर बढ़ रहा लोगों में आक्रोश@PMOIndia @narendramodi #ManipurViolence #Kukiwomen #ManipurViralVideo @NBirenSingh #PeoplesUpdate #Arrested
— Peoples Samachar (@psamachar1) July 20, 2023
सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर लिया संज्ञान
इसी बीच अब सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले पर संज्ञान लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि, सांप्रदायिक संघर्ष के दौरान महिलाओं का एक औजार की तरह इस्तेमाल कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता है। कोर्ट ने केंद्र और मणिपुर सरकार से पूछा कि अपराधियों पर कार्रवाई के लिए आपने क्या कदम उठाए हैं। सीजेआई ने कहा कि ये संवैधानिक अधिकारों का हनन है, अगर सरकार कार्रवाई नहीं करेगी तो हम करेंगे।
उन्होंने आगे कहा- हम सरकार को थोड़ा वक्त देते हैं, वो कदम उठाए। नहीं तो हम कदम उठाएंगे, अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी।
केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे महिलाओं के वीडियो को शेयर करने पर रोक लगा दी है। घटना 4 मई को राजधानी इंफाल से लगभग 35 किलोमीटर दूर कांगपोकपी जिले में हुई।
गुनहगार बख्शे नहीं जाएंगे : PM मोदी
मणिपुर में हुई इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद देशभर में लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। वहीं पीएम मोदी ने भी इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि, मणिपुर की बेटियों के साथ जो हुआ, उसे कभी माफ नहीं किया जा सकता। मणिपुर पर मेरा हृदय पीड़ा और क्रोध से भरा है। मणिपुर की घटना जो सामने आई है, किसी भी सभ्य समाज के लिए यह शर्मसार करने वाली है। पूरे देश की बेइज्जती हो रही है। 140 करोड़ देशवासियों को शर्मसार होना पड़ रहा है।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi says, "…I assure the nation, no guilty will be spared. Law will take its course with all its might. What happened with the daughters of Manipur can never be forgiven." pic.twitter.com/HhVf220iKV
— ANI (@ANI) July 20, 2023
मुख्य आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, आरोपी का नाम खुयरूम हेरादास है। पुलिस ने 32 साल के आरोपी को गुरुवार सुबह थॉउबल जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी पहचान वायरल हुए वीडियो से की है, जिसमें वह हरी टी-शर्ट पहने हुए दिखाई दे रहा है।
#मणिपुर से आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें, महिलाओं के खिलाफ #यौन_हिंसा के फोटो और वीडियो हुए #वायरल, दुनिया भर में हो रही है निंदा, देखें ये वायरल VIDEO#Manipur #ManipurViolence @PMOIndia #PeoplesUpdate @manipur_cmo pic.twitter.com/DEfmS3ZzeL
— Peoples Samachar (@psamachar1) July 19, 2023
आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुरुष असहाय महिलाओं के साथ लगातार छेड़छाड़ कर रहे हैं। महिलाएं रो रही हैं और उनसे छोड़ने की गुहार लगा रही हैं। इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (ITLF) ने आरोप लगाया है कि, दोनों महिलाओं के साथ एक खेत में गैंगरेप किया गया। आदिवासी संगठन इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले में पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार भी नहीं किया गया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ किडनैपिंग, गैंगरेप और हत्या का मामला दर्ज किया है।
क्या है पूरा मामला
मणिपुर में कुकी समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र सड़क पर घुमाने का ये वीडियो 4 मई का बताया जा रहा है। इसके मुताबिक, यह घटना हिंसा शुरू होने के 1 दिन बाद की है। वीडियो कांगकोपी का बताया जा रहा है। इसमें देखा गया कि, भीड़ 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर खेत में घसीट रही है।
इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम का दावा है कि, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाली भीड़ मैतेई समुदाय से थी। पुलिस ने 21 जून यानी घटना के 1 महीने से अधिक समय बाद FIR दर्ज की थी। आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा के तहत धारा 153ए, 398, 427, 436, 448, 302, 354, 364, 326, 376, 34 और शस्त्र अधिनियम की धारा 25(1सी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।