PlayBreaking News

Mamta Banerjee :2011 से सीएम, लेकिन भवानीपुर से लड़ी तो बिखर गई, जानें 5 बड़े कारण जिससे बंगाल में हारी ममता बनर्जी

बंगाल की भवानीपुर सीट से भाजपा को हराने की उम्मीदें से उतरी सीएम ममता बनर्जी का चुनावी परिणाम बेहद दिलचस्प रहा। क्योंकि 4 मई को जारी हुए परिणामों से पहले कभी वे आगे चल रही तो कभी भाजपा, लेकिन अंत में बंगाल की जनता ने ममता दीदी को बाय- बाय कहने सही समझा।
Follow on Google News
2011 से सीएम, लेकिन भवानीपुर से लड़ी तो बिखर गई, जानें 5 बड़े कारण जिससे बंगाल में हारी ममता बनर्जी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पहली बार श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा होने जा रहा है, ममता बनर्जी की अगुवाई वाली TMC पहली बार विधानसभा चुनाव हार गई है। जिससे सत्ता में साल 2011 से काबिज ममता बनर्जी की कुर्सी चली गई और राज्य में पहली बार कमल खिल गया है। राज्य में 293 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा को 207 सीटें जबकि TMC सिर्फ 80 सीटों पर ही सिमट गई वहीं कांग्रेस और अन्य को 2- 2 सीटें मिली।

राज्य में बहुमत का आंकड़ा 147 का है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल आखिर जिस बंगाल में ममता 2011 से मुख्यमंत्री के पद पर आसीन है वे आखिर इस बार का चुनाव कैसे हार गई, हैरानी की बात तो ये भी है खुद ममता बनर्जी अपनी साख बचाने में भी फेल रही, वे भवानीपुर सीट से 15 हजार वोटों के अंतर से हारी है। 

ममता पर भारी पड़े शुभेंदु अधिकारी

बंगाल की भवानीपुर सीट से भाजपा को हराने की उम्मीदें से उतरी सीएम ममता बनर्जी का चुनावी परिणाम बेहद दिलचस्प रहा। क्योंकि 4 मई को जारी हुए परिणामों से पहले कभी वे आगे चल रही तो कभी भाजपा, लेकिन अंत में बंगाल की जनता ने ममता दीदी को बाय- बाय कहने सही समझा। यहीं कारण है कि यहां भाजपा के नेता और बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी जो भवानीपुर से उतरे वे 15 हजार वोटों से जीते हैं। उन्होंने इतने बड़े मार्जिन से राज्य की सीटिंग मुख्यमंत्री को हराकर नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। 

यह भी पढ़ें: Bhawanipur Election: भवानीपुर सीट से शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराया,15 हजार से ज्यादा वोटों से दी शिकस्त

अपनी हार के बाद पत्रकारों से क्या बोलीं ममता

चुनाव परिणाम के बीच जब ममता बनर्जी ने दिन में एक वीडियो भी जारी किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है, ये सिर्फ शुरुआती रूझान है असली परिणाम आना बाकि है। लेकिन जब देर रात परिणाम आए तो ममता बनर्जी के सूर भी बदल गए। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा ने 100 से ज्यादा वोट लूटे हैं, उनका कहना है कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने मिलकर चुनाव आयोग के साथ साजिश रची जो पूरी तरह अनैतिक है। साथ ही उन्होंने भाजपा की जीत को भी अनैतिक जीत घोषित किया है।

यह भी पढ़ें: BENGAL ELECTIONS VIRAL MEMES: सोशल मीडिया पर चुनाव नतीजों के बाद मीम्स की बाढ़, TMC और ममता बनर्जी को लेकर वायरल हो रहे फनी कंटेंट

5 बड़ी वजह जो बनी ममता बनर्जी की हार का कारण

  • महिला सुरक्षा पर सवाल
    लक्ष्मीर भंडार, कन्याश्री और सबुज साथी जैसी योजनाओं से महिलाओं में मजबूत पकड़ बनाने वाली तृणमूल कांग्रेस इस बार महिला सुरक्षा के मुद्दे पर घिरती दिखी। आरजी कर आंदोलन और पानीहाटी सीट पर पीड़िता की मां की जीत ने इस नाराजगी को और उजागर किया। कई महिलाओं ने खुलकर असुरक्षा की भावना जाहिर की।

SIR (मतदाता सूची पुनरीक्षण) का असरमतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में 90 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए। माना जा रहा है कि इससे टीएमसी को बड़ा नुकसान हुआ। विपक्ष, खासकर भारतीय जनता पार्टी, लंबे समय से फर्जी वोटरों का मुद्दा उठाती रही थी, जिसका असर इस बार साफ दिखा।

  • प्रशासनिक विफलता और भ्रष्टाचार के आरोप
    टीएमसी सरकार पर भ्रष्टाचार, कट-मनी, सिंडिकेट संस्कृति और खराब प्रशासन के आरोप लगातार लगे। पहले चुनावों में ये मुद्दे दब जाते थे, लेकिन इस बार जनता में इनको लेकर ज्यादा नाराजगी दिखी, जिसने चुनावी नतीजों को प्रभावित किया।
  • ध्रुवीकरण और वोट बैंक में बदलाव
    मुस्लिम वोट लंबे समय से टीएमसी के साथ रहे हैं, लेकिन इस बार हिंदू वोटों का बड़ा ध्रुवीकरण देखने को मिला, जिसका फायदा बीजेपी को मिला। मालदा और मुर्शिदाबाद जैसे इलाकों में भी इसका असर दिखा। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, ग्रामीण इलाकों में यह ट्रेंड और मजबूत रहा। 
  • केंद्रीय बलों की बड़ी तैनाती
    चुनाव के दौरान लगभग 2.4 लाख CRPF केंद्रीय बलों की तैनाती की गई। भारतीय चुनाव आयोग ने प्रशासन पर सख्त नियंत्रण रखा और बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए। इससे टीएमसी को पारंपरिक चुनावी बढ़त नहीं मिल पाई, जिसका असर नतीजों में दिखाई दिया।
Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts