PlayBreaking News

Bhawanipur Election:भवानीपुर सीट से शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराया,15 हजार से ज्यादा वोटों से दी शिकस्त

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है, जहां भवानीपुर सीट पर सबकी निगाहें टिकी थीं। इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले में शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराकर सियासी समीकरण बदल दिए हैं।
Follow on Google News
भवानीपुर सीट से शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराया,15 हजार से ज्यादा वोटों से दी शिकस्त

कोलकाता। मतगणना पूरी होने के बाद भवानीपुर सीट से चौंकाने वाला परिणाम सामने आया, जिसमें शुभेंदु अधिकारी ने 15,113 वोटों के अंतर से ममता बनर्जी को शिकस्त दी। इस जीत के साथ पश्चिम बंगाल की सत्ता की जंग का अंतिम फैसला भी हो गया है। यह नतीजा राज्य की राजनीति में बड़ा संदेश देता है और आने वाले समय में सियासी रणनीतियों पर इसका गहरा असर पड़ सकता है।

शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराया

पश्चिम बंगाल में सत्ता की जंग का आज अंतिम फैसला हो गया है. चुनाव परिणामों के लिए वोटों की गिनती खत्म हो गई है। भवानीपुर सीट पर सभी की निगाहें टिकी थीं, लेकिन भवानीपुर सीट से शुभेंदु अधिकारी की जीत हो गई है, 15 हजार 113 वोटों से शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हरा दिया है। 

ये भी पढ़ें: लेफ्ट नो वेयर लेफ्ट: 50 साल बाद देश में कहीं नहीं बची लेफ्ट की सरकार, साल 2016 में केरल में बनी थी वामपंथी सरकार

बंगाल में भाजपा की बड़ी जीत

पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 179 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और 28 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं टीएमसी 61 सीटें जीतने में सफल रही है और 18 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा और उसे केवल 2 सीटों पर जीत मिली।

/img/118/1777912568123

एक सीट पर फिर होगा मतदान

बता दें कि फालता विधानसभा सीट पर 21 मई को दोबारा मतदान कराया जाएगा, जिससे अंतिम तस्वीर में थोड़ा बदलाव संभव है। भवानीपुर सीट से शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,113 वोटों से हराकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है।

ये भी पढ़ें: विजय की तमिलनाडु में सिनेमेटिक एंट्री, सीएम बनने के करीब

ममता की लगातार दूसरी करारी हार

यह ममता बनर्जी की शुवेंदु अधिकारी के खिलाफ लगातार दूसरी हार है। इससे पहले 2021 के विधानसभा चुनाव में भी शुभेंदु ने नंदीग्राम सीट से ममता को मात दी थी।

काउंटिंग के बीच आरोप और विवाद

हार से पहले ही ममता बनर्जी काउंटिंग सेंटर से बाहर निकल गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। साथ ही उन्होंने दोबारा मतगणना की मांग भी उठाई है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts