बंगाल चुनाव में पाकिस्तान की एंट्री :पाक की कोलकता पर हमला करने की धमकी पर बोलीं ममता- चुप क्यों हैं पीएम मोदी?

पाकिस्तान के रक्षामंत्री आसिफ ख्वाजा के कोलकाता पर हमले की धमकी को तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनावी मुद्दा बना लिया है। सोमवार को ममता बनर्जी ने चुनावी आमसभा में कहा कि पीएम मोदी ने इसे लेकर अब तक चुप्पी क्यों साध रखी है?
Follow on Google News
पाक की कोलकता पर हमला करने की धमकी पर बोलीं ममता- चुप क्यों हैं पीएम मोदी?
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इलेक्शन डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार में अभी तक बांग्लादेश और उसके घुसपैठियों का मुद्दा प्रमुख रूप से उठाया जा रहा था, लेकिन अब इसमें पाकिस्तान के रक्षा मंत्री आसिफ ख्वाजा की धमकी भी जुड़ गई है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री की टिप्पणी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिक्रिया न आने को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोमवार को सवाल उठाया कि पाकिस्तान द्वारा कोलकाता पर हमले की धमकी दिए जाने के बावजूद प्रधानमंत्री ने एक दिन पहले राज्य में अपनी चुनावी रैलियों के दौरान इस मुद्दे का जिक्र क्यों नहीं किया?

    Twitter Post

    'आपको इस्तीफा दे देना चाहिए'

    नदिया जिले में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि आप (प्रधानमंत्री) चुनावी रैलियों में बंगाल को निशाना बनाते हैं, लेकिन जब पाकिस्तान बंगाल पर हमले की बात करता है, तो आप एक शब्द भी नहीं कहते। आपको इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए इसे गंभीर मामला बताया।

    पीएम की रैली पर उठाए सवाल

    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि कूचबिहार में प्रधानमंत्री की रैली के दौरान इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी क्यों नहीं की गई? उन्होंने कहा कि जब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री कोलकाता पर हमले की बात करते हैं, तो प्रधानमंत्री को कड़ी कार्रवाई की बात करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि जैसे हम देश की सुरक्षा के लिए किसी भी खतरे को स्वीकार नहीं करते, वैसे ही कोलकाता को दी गई धमकी को भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    Breaking News

    पाकिस्तान की बयानबाजी पर बढ़ा सियासी तापमान

    दरअसल पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सियालकोट में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा था कि भविष्य में किसी भी प्रकार का संघर्ष होने पर कोलकाता को निशाना बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर भारत इस बार उन्हें जिम्मेदार ठहराते हुए कोई सैन्य कार्रवाई करने की कोशिश करता है, तो उसका जवाब कोलकाता पर हमले से दिया जाएगा। इससे पहले भी आसिफ इस तरह के बयान दे चुके हैं, जिसे लेकर भारत में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और चुनावी माहौल में नया विवाद खड़ा हो गया है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts