Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'मुझे बर्खास्त कर दो, इस्तीफा नहीं दूंगी...',ममता बनर्जी जिद पर अड़ीं, विधायकों को काले कपड़े पहनने को कहा

पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों पर ममता बनर्जी ने साजिश का आरोप लगाते हुए इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है। TMC ने चुनाव आयोग और प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने 1500 से ज्यादा कार्यालयों पर कब्जे का दावा किया है और विधानसभा में काले कपड़े पहनकर विरोध करने का फैसला लिया है।
ममता बनर्जी जिद पर अड़ीं, विधायकों को काले कपड़े पहनने को कहा

पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद ममता बनर्जी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के कई उम्मीदवारों को साजिश के तहत हराया गया है। इसके लिए उन्होंने चुनाव आयोग, पुलिस और सुरक्षा बलों को जिम्मेदार ठहराया।

ममता बनर्जी ने दावा किया कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के 1500 से ज्यादा कार्यालयों पर कब्जा कर लिया गया है।

इस्तीफा नहीं दूंगी : ममता

टीएमसी विधायकों की बैठक में ममता बनर्जी ने साफ कहा कि वह इस्तीफा नहीं देंगी। उन्होंने कहा- ‘चाहे मुझे बर्खास्त कर दिया जाए, लेकिन मैं खुद इस्तीफा नहीं दूंगी। हम हारे जरूर हैं, लेकिन लड़ाई जारी रहेगी।’

विधायकों को काले कपड़े पहनने के निर्देश

ममता बनर्जी ने अपने विधायकों से कहा कि विधानसभा के पहले दिन काले कपड़े पहनकर विरोध दर्ज करें। उन्होंने यह भी कहा कि जो नेता पार्टी से धोखा करेंगे, उन्हें बाहर कर दिया जाएगा।

टीएमसी का चुनाव आयोग पर निशाना

टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि हिंसा रोकना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो कुछ मैदान में हो रहा है, वह लोकतंत्र के खिलाफ है।

सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू

चुनाव नतीजों के बाद राज्य में सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि चुनाव आयोग की भूमिका सिर्फ चुनाव कराने और नतीजे घोषित करने तक होती है।

टीएमसी अब विधानसभा में अपनी भूमिका और विपक्ष के नेता को लेकर रणनीति बना रही है। पार्टी का कहना है कि आगे की दिशा ममता बनर्जी के निर्देश पर तय होगी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts