PlayBreaking News

राज्यसभा में फिर विपक्ष की कमान संभालेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे,दूसरी बार सांसद पद की ली शपथ

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक से दूसरी बार राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। शपथ लेने के साथ ही उन्हें फिर से राज्यसभा में विपक्ष का नेता चुना गया। समारोह में सीपी राधाकृष्णन, जेनी नड्डा, किरेन रिजिजू, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं।
Follow on Google News
दूसरी बार सांसद पद की ली शपथ
मल्लिकार्जुन खड़गे ने दूसरी बार राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली है और अब वे एक बार फिर सदन में विपक्ष की कमान संभालेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को कर्नाटक से दूसरी बार राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेकर अपने नए संसदीय कार्यकाल की शुरुआत की। इसके साथ ही उन्हें एक बार फिर राज्यसभा में विपक्ष का नेता चुना गया। उनका पिछला कार्यकाल 25 जून 2026 को समाप्त हो गया था, जिसके बाद यह पद भी रिक्त हो गया था। अब नए कार्यकाल की शुरुआत के साथ उन्होंने फिर से विपक्ष की जिम्मेदारी संभाल ली है। राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने संसद भवन में उन्हें सदस्यता की शपथ दिलाई। मल्लिकार्जुन खड़गे ने हिंदी में शपथ ग्रहण की।

शपथ समारोह में कई बड़े नेता रहे मौजूद

शपथ ग्रहण के दौरान संसद का माहौल खास रहा। इस मौके पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, सदन के नेता जेपी नड्डा, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं। खड़गे के शपथ लेने के साथ ही राज्यसभा में विपक्ष के नेता का पद फिर से भर गया और कांग्रेस ने उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए दोबारा चुना।

शपथ के बाद जनता से किया बड़ा वादा

शपथ ग्रहण के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने लिखा कि मैं जनता की चिंता, उनकी आकांक्षाओं और उनकी आवाज को पूरी ईमानदारी, दृढ़ विश्वास और संकल्प के साथ संसद में उठाता रहूंगा। राज्यसभा के सदस्य और विपक्ष के नेता के रूप में दोबारा जिम्मेदारी मिलना मेरे लिए गर्व की बात है। खड़गे ने यह भी संकेत दिया कि वे पहले की तरह सरकार से जुड़े अहम मुद्दों पर विपक्ष की भूमिका मजबूती से निभाते रहेंगे।

Breaking News

लंबा राजनीतिक अनुभव, कई अहम जिम्मेदारियां निभाई

मल्लिकार्जुन खड़गे देश के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत वर्ष 1972 में की थी, जब पहली बार कर्नाटक विधानसभा के सदस्य चुने गए। इसके बाद वे लगातार नौ बार विधायक बने और कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता की भूमिका भी निभाई। साल 2009 में वे लोकसभा पहुंचे और यूपीए-2 सरकार में केंद्रीय मंत्री बने। वर्ष 2014 से 2019 तक उन्होंने लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता के रूप में पार्टी का नेतृत्व किया।

ये भी पढ़ें: Delhi: 30 जून से शुरू होगा वोटर लिस्ट अपडेट अभियान, घर-घर पहुंचेंगे BLO, 7 अक्टूबर को जारी होगी नई मतदाता सूची

2020 में पहली बार पहुंचे थे राज्यसभा

2019 के लोकसभा चुनाव में हार के बाद वर्ष 2020 में मल्लिकार्जुन खड़गे पहली बार राज्यसभा के लिए चुने गए थे। उनका पहला कार्यकाल 25 जून 2026 को समाप्त हुआ। इसके बाद उन्हें कर्नाटक से लगातार दूसरी बार राज्यसभा भेजा गया है। अब नए कार्यकाल के साथ खड़गे फिर से उच्च सदन में कांग्रेस की आवाज बनने के साथ-साथ पूरे विपक्ष का नेतृत्व करेंगे।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts