Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सतना में बड़ा सड़क हादसा : दर्शनार्थियों से भरी पिकअप पलटी, दर्जनों श्रद्धालु घायल

Follow on Google News
सतना में बड़ा सड़क हादसा : दर्शनार्थियों से भरी पिकअप पलटी, दर्जनों श्रद्धालु घायल
सतना। सतना जिले में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बांधी मौहार के पास दर्शनार्थियों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 12 से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

मैहर देवी के दर्शन करने जा रहे थे

जानकारी के अनुसार सभी घायल श्रद्धालु मैहर देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे। पिकअप में क्षमता से अधिक लोगों को बैठाया गया था, जिससे वाहन असंतुलित हो गया और बांधी मौहार के पास पलट गया। हादसे के समय वाहन में गरम खाना भी रखा हुआ था, जो पलटने के दौरान कुछ लोगों के ऊपर गिर गया। इससे कई श्रद्धालु झुलस भी गए।

ये है हादसे की वजह

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहन के नीचे से निकालकर अस्पताल भिजवाया। पुलिस भी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार मानी जा रही है। ये भी पढ़ें- अमेरिका : कोलोराडो में इजराइल समर्थकों पर हमला, लोगों पर फेंका Molotov Cocktail, कई झुलसे; संदिग्ध हमलावर गिरफ्तार
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts