PlayBreaking News

मैहर के भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने की सत्ता संगठन में बदलाव की मांग, जेपी नड्डा को लिखा पत्र

Follow on Google News
मैहर के भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने की सत्ता संगठन में बदलाव की मांग, जेपी नड्डा को लिखा पत्र
भोपाल। मैहर के भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी का एक पत्र सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से प्रदेश में सत्ता और संगठन में बदलाव की मांग की हैं।

जनता के बीच एंटी इन्कम्बेंसी खत्म हो : त्रिपाठी

गुजरात में पार्टी की शानदार व ऐतिहासिक जीत के लिए आपको हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। इसके साथ ही विनम्र निवेदन हैं कि मप्र में हमारे जैसे छोटे कार्यकर्ता जो कि पार्टी के हमेशा से शुभचिंतक है और चाहते हैं कि मप्र में फिर से गुजरात की तर्ज पर सरकार बने...। इसके लिए कार्यकर्ताओं की मंशा के अनुरूप यहां भी सत्ता और संगठन में पूरी तरह बदलाव किया जाए और प्रदेश में नए युग की शुरुआत हो, ताकि जनता के बीच एंटी इन्कम्बेंसी खत्म हो। नए लोगों को अवसर दिया जाए। नई कार्यप्रणाली से सत्ता व संगठन का संचालन हो, जिससे प्रदेश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बने। वहीं इस पत्र के संबंध में मैहर के भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

विधायक ने की थी विंध्य प्रदेश की मांग

भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी इससे पहले सरकार खिलाफ हो गए था। वह समय-समय पर विंध्य प्रदेश की मांग उठाकर मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार के लिए मुसीबतें खड़ी करते रहे हैं। नारायण त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक को पत्र लिखकर ये मांग दोहराई है। विधायक ने पत्र में छोटे राज्यों के गठन के फायदे बताए। साथ ही पत्र में लिखा था कि विंध्य प्रदेश का पहले अलग अस्तित्व था, लेकिन मध्य प्रदेश के गठन के बाद उसका विलय इसी राज्य में कर दिया गया। कई बार वह विंध्य प्रदेश बनाए जाने के सवाल पर कहा चके हैं कि विंध्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता में है और हम इसे लेकर रहेंगे। इस पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts