Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महासमुंद में घर के अंदर घुसा खूंखार तेंदुआ, 6 लोगों पर किया हमला,3 परिवार ने कमरे में किया कैद

रात डेढ़ बजे बाथरूम जाने निकली महिला का तेंदुए से हुआ सामना, एक-एक कर परिवार के 6 सदस्यों को बनाया निशाना, महासमुंद जिले के बागबाहरा वनपरिक्षेत्र के झिटकी गांव में देर रात करीब डेढ़ बजे एक तेंदुआ यादव परिवार के घर में घुस गया। तेंदुए ने घर में मौजूद छह लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायलों में चार पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं, जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
महासमुंद में घर के अंदर घुसा खूंखार तेंदुआ, 6 लोगों पर किया हमला,3 परिवार ने कमरे में किया कैद

रायपुर/महासमुंद: महासमुंद जिले के बागबाहरा वनपरिक्षेत्र के ग्राम झिटकी में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेंदुआ अचानक यादव परिवार के घर में घुस गया। तेंदुए ने घर में मौजूद परिवार के 6 सदस्यों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायलों में 4 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। इनमें 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिवार ने असाधारण साहस दिखाते हुए तेंदुए को एक कमरे में बंद कर दिया।

रात के सन्नाटे में घर के बाहर निकली महिला, सामने था तेंदुआ

बताया जा रहा है कि घटना देर रात करीब डेढ़ बजे हुई। यादव परिवार के सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। इसी दौरान उत्तरी बाई बाथरूम जाने के लिए बाहर निकलीं। जैसे ही वह बाहर पहुंचीं, उनका सामना अचानक तेंदुए से हो गया। तेंदुए ने उत्तरी बाई पर हमला कर दिया। हमले के बाद तेंदुआ घर के अंदर घुस गया, जिसके बाद वहां मौजूद परिवार के दूसरे सदस्यों में भी दहशत फैल गई।

संबंधित खबर: Bilaspur: भनवारटंक टनल में दिखा हैरान करने वाला नजारा ,आगे-आगे तेंदुआ पीछे-पीछे ट्रेन, VIDEO हुआ वायरल

घर के अंदर घुसते ही तेंदुए ने एक के बाद एक किया हमला

तेंदुए ने घर में मौजूद लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। इस हमले में सरजू यादव (60), जनक यादव, मनीष यादव, तुषार यादव, उत्तरी बाई और सुनीता यादव घायल हुए हैं। घटना के दौरान घर में करीब 10 सदस्य मौजूद बताए जा रहे हैं। अचानक हुए हमले से परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई और सभी अपनी जान बचाने की कोशिश करने लगे।

किसी के चेहरे तो किसी के हाथ-पैर में गंभीर चोट

तेंदुए के हमले में उत्तरी बाई के चेहरे और गले पर चोट आई है। वहीं सुनीता यादव की आंख और चेहरे पर चोट लगने की जानकारी सामने आई है। मनीष यादव के हाथ-पैर में गंभीर चोटें बताई जा रही हैं। घायलों में तीन की स्थिति गंभीर होने की बात सामने आई है।

संबंधित खबर: कवर्धा के खेतों में घुसा आदमखोर तेंदुआ,4-5 बकरियों का कर चुका शिकार,गांव में दहशत का माहौल

परिवार ने दिखाई हिम्मत, कमरे में बंद किया तेंदुआ

हमले के बीच परिवार के सदस्यों ने घबराने के बजाय हिम्मत दिखाई। जनक यादव, उत्तरी बाई और परिवार के अन्य सदस्यों ने किसी तरह तेंदुए को एक कमरे में बंद कर दिया। परिवार की इस सूझबूझ से तेंदुए को घर के बाकी हिस्से में घूमने से रोक दिया गया और अन्य लोगों की जान बच सकी।

वन विभाग के पहुंचने तक कमरे में कैद रहा तेंदुआ

तेंदुए के घर में घुसने और छह लोगों को घायल करने की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। अब तेंदुए को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करने की कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबर: CG NEWS: धमतरी में सूखे कुएं में गिरा तेंदुआ, महमल्ला गांव में हड़कंप, वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

गांव में दहशत, वन विभाग की कार्रवाई पर नजर

घटना के बाद झिटकी गांव और आसपास के इलाके में लोगों में डर का माहौल है। ग्रामीणों को तेंदुए से सावधान रहने की सलाह दी जा रही है। वन विभाग तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने और उसे जंगल में वापस छोड़ने की प्रक्रिया में जुटा है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts