Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Nita Ambani : रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को 'सिटिजन ऑफ मुंबई' अवॉर्ड से किया गया सम्मानित

Follow on Google News
Nita Ambani : रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को 'सिटिजन ऑफ मुंबई' अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
मुंबई। रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और 'रिलायंस इंडस्ट्रीज' की निदेशक नीता अंबानी को इस साल के सिटीजन ऑफ मुंबई अवॉर्ड (मुंबई के नागरिक पुरस्कार) से नवाजा गया है। नीता अंबानी ने स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, कला और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण कार्यों में अपना योगदान दिया है। नीता अंबानी को यह पुरस्कार परिवर्तनकारी संस्थानों के द्वारा एजुकेशन, हेल्थकेयर, कला, संस्कृति और स्पोर्ट्स के क्षेत्र में योगदान के लिए दिया गया है।

रिलायंस फाउंडेशन ने दी जानकारी

रिलायंस फाउंडेशन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'रोटरी क्लब की तरफ से नीता अंबानी को यह पुरस्कार स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, खेल, कला और संस्कृति के क्षेत्र में परिवर्तकारी संस्थानों के निर्माण में उनके योगदान की वजह से दिया गया है।'

नीता अंबानी ने किया धन्यवाद

नीता अंबानी ने धन्यवाद करते हुए लिखा- "मैं इस पुरस्कार को पूरी विनम्रता के साथ और हमारे शहर और समुदाय के लिए रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे के अपार योगदान के लिए बड़ी प्रशंसा के साथ स्वीकार करती हूं। रोटरी के साथ मेरे परिवार का जुड़ाव दशकों से है। मेरे ससुर धीरूभाई अंबानी साल 1969 में मानद रोटेरियन बने, फिर उनके बाद मुकेश अंबानी 2003 में मानद रोटेरियन बने।" नीता अंबानी ने आगे बताया कि रोटेरियन के तौर पर यह उनका 25वां वर्षगांठ है।

क्या होता है सिटीजन ऑफ मुंबई अवॉर्ड

सिटीजन ऑफ मुंबई अवॉर्ड एक प्रतिष्ठित अवार्ड है जो रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे के द्वारा हर साल समाज में अलग-अलग योगदान के लिए दिया जाता है। (इनपुट – सोनाली राय) ये भी पढ़ें- Reliance AGM 2023 : रिलायंस बोर्ड से नीता अंबानी का इस्तीफा; ईशा, आकाश और अनंत को मिली बड़ी जिम्मेदारी ये भी पढ़ें- RIL 46th AGM 2023 : गणेश चतुर्थी पर लॉन्च होगा Jio Air Fiber, मुकेश अंबानी ने किया ऐलान व्यापार जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts