Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Reliance AGM 2023 : रिलायंस बोर्ड से नीता अंबानी का इस्तीफा; ईशा, आकाश और अनंत को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Follow on Google News
Reliance AGM 2023 : रिलायंस बोर्ड से नीता अंबानी का इस्तीफा; ईशा, आकाश और अनंत को मिली बड़ी जिम्मेदारी
मुंबई। देश की सबसे बड़ी निजी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के डायरेक्टर्स मंडल से नीता अंबानी ने इस्तीफा दे दिया जबकि, अंबानी परिवार की अगली पीढ़ी ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी को इसमें शामिल कर लिया गया है। इन्हें नॉन एक्जीक्यूटिव डारेक्टर के तौर पर नियुक्त किया गया है। कंपनी की वार्षिक आम बैठक में डायरेक्टर मंडल ने नीता अंबानी के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की वार्षिक आमसभा (AGM) में कंपनी के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने यह जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि नीता अंबानी रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर चेयरपर्सन की भूमिका में बनी रहेंगी।

मुकेश अंबानी 5 साल तक चेयरमैन और MD बने रहेंगे

मुकेश अंबानी अगले पांच वर्षों तक चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) बने रहेंगे। डायरेक्टर मंडल में हुये इस बदलाव पर मुकेश अंबानी ने कहा, बोर्ड की बैठक में ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के डायरेक्टर मंडल में शामिल करने की सिफारिश की गई। मैं गर्व से कह सकता हूं कि उन्होंने समर्पण, प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत से यह उपलब्धियां हासिल की हैं। अन्य डायरेक्टर्स के साथ मिलकर, वे रिलायंस समूह को नेतृत्व देने और हमारे सभी व्यवसायों का मार्गदर्शन करने के लिए एक टीम के रूप में काम करेंगे।

नीता अंबानी बनीं रहेंगी चेयरपर्सन

नीता अंबानी अब रिलायंस इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर मंडल में नहीं रहेंगी, लेकिन वह रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन बनी रहेंगी और इस भूमिका में वह बोर्ड में स्थाई आमंत्रित सदस्य के रूप में सभी बैठकों में भाग लेंगी। नीता ने रिलायंस फाउंडेशन को ज्यादा समय देने के लिए कंपनी के बोर्ड से इस्तीफा दिया है।

सालों से संभाल रहे रिलायंस के बिजनेस

गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों से रिलायंस इंडस्ट्रीज के अलग-अलग बिजनेस को ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी संभाल रहे हैं। पिछले साल मुकेश अंबानी ने अपने बड़े बेटे आकाश अंबानी को रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड का चेयरमैन बनाया था। ईशा अंबानी रिलायंस रिटेल को संभाल रही है और अनंत अंबानी न्यू एनर्जी बिजनेस को देख रहे हैं। मुकेश अंबानी ने अपने लिए तय जिम्मेदारियां का जिक्र करते हुए कहा कि वे रिलायंस की अगली पीढ़ी के नेतृत्व को तैयार करेंगे। ये भी पढ़ें- RIL 46th AGM 2023 : गणेश चतुर्थी पर लॉन्च होगा Jio Air Fiber, मुकेश अंबानी ने किया ऐलान व्यापार जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts