PlayBreaking News

महाराष्ट्र की सियासत :क्या आदित्य ठाकरे शिवसेना UBT के अभिषेक बनर्जी हैं? महाराष्ट्र के मंत्री के कमेंट से शुरू हुई सियासी चर्चा

पश्चिम बंगाल में TMC की दुर्गति होने के बाद अब सबकी निगाहें महाराष्ट्र में शिवसेना के दोनों गुटों पर हैं। शिवसेना UBT के छह सांसद शिंदे की शिवसेना में जा रहे हैं तो इसका जिम्मेदार काफी हद तक उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे को भी बताया जा रहा है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने तो यहां तक कह दिया कि आदित्य ठाकरे उद्धव शिवसेना के अभिषेक बनर्जी हैं।
Follow on Google News
क्या आदित्य ठाकरे शिवसेना UBT  के अभिषेक बनर्जी हैं? महाराष्ट्र के मंत्री के कमेंट से शुरू हुई सियासी चर्चा

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। भाजपा नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश नारायण राणे ने उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना (UBT) पर जोरदार हमला बोला है। राणे ने पार्टी में बढ़ती असंतोष की स्थिति और हालिया राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर आदित्य ठाकरे को निशाने पर लिया। उन्होंने दावा किया कि जिस प्रकार पश्चिम बंगाल में अभिषेक बनर्जी के कारण तृणमूल कांग्रेस के भीतर असंतोष और मतभेद की स्थिति बनी, उसी तरह आदित्य ठाकरे की भूमिका के चलते उद्धव ठाकरे की शिवसेना भी संकट का सामना कर रही है।

‘आदित्य ठाकरे यूबीटी के अभिषेक’ 

नितेश राणे ने तंज कसते हुए कहा कि आदित्य ठाकरे, यूबीटी शिवसेना के अभिषेक बनर्जी बन चुके हैं। उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि जैसे अभिषेक बनर्जी को इन दिनों हेलमेट पहनकर घूमना पड़ रहा है, वैसे ही वह आदित्य ठाकरे को भी एक हेलमेट उपहार में भेजना चाहते हैं। राणे ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक माहौल में यह कहना मुश्किल है कि कब और कहां से चप्पल या अंडे फेंके जा सकते हैं। उनके इस बयान को राजनीतिक कटाक्ष के रूप में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: बस 15 दिन इंतजार करें, अपराधी नहीं बचेगा... राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर CM योगी का अल्टीमेटम

कांग्रेस से बढ़ती नजदीकियों को बताया बगावत की वजह 

राणे ने दावा किया कि शिवसेना UBT के कुछ सांसदों द्वारा अपनाए गए विद्रोही रुख के पीछे सबसे बड़ा कारण पार्टी नेतृत्व की कांग्रेस के साथ बढ़ती नजदीकियां हैं। उनके अनुसार, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना कांग्रेस के साथ राजनीतिक रूप से और अधिक करीब जाना चाहती थी। इतना ही नहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी कांग्रेस में विलय की दिशा में भी आगे बढ़ रही थी, जिसे कई सांसदों ने स्वीकार नहीं किया।

बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा का दिया हवाला 

भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी के भीतर असंतोष की जड़ें बालासाहेब ठाकरे की मूल विचारधारा से जुड़ी हुई हैं। राणे के मुताबिक, बालासाहेब ठाकरे का स्पष्ट मानना था कि यदि शिवसेना कभी कांग्रेस के साथ जाएगी तो वह अपनी दुकान बंद कर देंगे। उन्होंने कहा कि इसी विचारधारा को मानने वाले कई सांसदों ने यूबीटी नेतृत्व के खिलाफ बगावत का रास्ता चुना और पार्टी की वर्तमान दिशा पर सवाल खड़े किए।

ये भी पढ़ें: जन्मदिन पर काशी में खास आयोजन! राहुल गांधी को बनाया भगवान परशुराम, समर्थकों ने की प्रधानमंत्री बनने की कामना, गंगा में किया दुग्धायभ‍िषेक

आदित्य ठाकरे का पलटवार

वहीं, शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरने ने बागी नेताओं पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र एक बार फिर गंदी राजनीति का शर्मनाक चेहरा देख रहा है। आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाया कि कुछ नेता, जो विशेष लोगों के समर्थन से 2024 का चुनाव जीतकर आए थे, अब उन्हीं के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चाहे कितने भी बहाने बनाए जाएं, सच्चाई यही है कि इन नेताओं ने अपनी राजनीतिक निष्ठा और सम्मान दोनों को दांव पर लगा दिया है। उन्होंने भरोसा जताया कि महाराष्ट्र की जनता इस तरह की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी और उनकी पार्टी की मशाल अंधेरे में भी रास्ता दिखाने का काम करेगी।

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts