Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Maharashtra CM : महाराष्ट्र के सीएम बनेंगे देवेंद्र फडणवीस! हाईकमान ने लिया फैसला

Follow on Google News
Maharashtra CM : महाराष्ट्र के सीएम बनेंगे देवेंद्र फडणवीस! हाईकमान ने लिया फैसला
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। शुरू में मुख्मंत्री पद को लेकर संशय था, लेकिन पीपुल्स के सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली हाई कमान ने देवेंद्र फडणवीस को सीएम पद के लिए चुन लिया है। सूत्रों के मुताबिक, आज ही शपथ ही प्रक्रियाएं भी पूरी की जाएंगी।

एकनाथ शिंदे ने सौंपा इस्तीफा

हाईकमान के फैसले के बाद मंगलवार की दोपहर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलकर अपने पद से इस्तीफा सौंफा। उनके साथ डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार भी मौजूद थे। इससे उनके संभावित सीएम होने की संभावनाओं पर विराम लग गया। एकनाथ शिंदे ने हाईकमान के फैसले का स्वागत किया है।

149 में से 133 सीटें बीजेपी के नाम

288 सीटों वाली विधानसभा में महायुति ने 227 सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि कांग्रेस गठबंधन महज 55 सीटों पर सिमट गया। वहीं, महायुति के भाजपा घटक ने 149 में से 133 सीटें अपने नाम की। इसके बाद ही सीएम पद को लेकर बीजेपी की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।

शपथ ग्रहण में सीएम और डिप्टी सीएम लेंगे हिस्सा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह में केवल मुख्यमंत्री और उनके डिप्टी सीएम शपथ लेंगे। कैबिनेट में शामिल अन्य मंत्रियों के नामों पर अभी चर्चा बाकी है।

फडणवीस और शिंदे में था टक्कर

चुनाव परिणामों के बाद महाराष्ट्र में सबसे बड़ा सवाल मुख्यमंत्री पद को लेकर था। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता एकनाथ शिंदे इस दौड़ में सबसे आगे थे। शिंदे गुट का दावा था कि चुनाव में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही और महायुति का चेहरा एकनाथ शिंदे थे, इसलिए उन्हें मुख्यमंत्री पद मिलना चाहिए। वहीं, भाजपा समर्थक यह तर्क दे रहे हैं कि फडणवीस ने पार्टी की स्थिति को मजबूत किया है और पहले भी उन्होंने मुख्यमंत्री पद से समझौता किया है।

सीएम पद को लेकर 2019 में हुआ विवाद

सीएम पद को लेकर 2019 में विवाद हो चुका है, जिसकी वजह से लंबे अरसे से चले आ रहे शिवसेन और भाजपा को अलग-अलग रास्ता चुनना पड़ा। उस समय भाजपा और उद्धव ठाकरे की शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर मतभेद हो गए थे, जिसके चलते शिवसेना ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ गठबंधन कर सरकार बनाई थी। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही थीं कि क्या बार भी ऐसी कोई स्थिति बन सकती है।  
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts