Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बेटमा पुलिस ने 48 घंटे में सकुशल नाबालिग को किया बरामद, घर से नाराज होकर चली गई थी बच्ची

बेटमा थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गुम हुई नाबालिग को महज 48 घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू की थी।
बेटमा पुलिस ने 48 घंटे में सकुशल नाबालिग को किया बरामद, घर से नाराज होकर चली गई थी बच्ची
बेटमा पुलिस ने 48 घंटे में सकुशल नाबालिग को किया बरामद

बेटमा। पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सहायता के जरिए बालिका की तलाश की। लगातार प्रयासों के बाद 21 सितंबर की रात करीब 8 बजे बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

बिना बताए घर से चली गई थी नाबालिग

पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर 2026 को सुबह करीब 10 बजे मां विहार कॉलोनी, कालिबिल्लौद बेटमा निवासी फरियादी ने थाना बेटमा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन बालिका का कोई पता नहीं चल सका।

ये भी पढ़ें: भोपाल पुलिस पब्लिक स्कूल में नवनिर्मित झूलाघर का उद्घाटन, महिला पुलिसकर्मियों को मिलेगी बच्चों की देखभाल में सुविधा

सूचना मिलते ही पुलिस ने शुरू की तलाश

नाबालिग बालिका के गुम होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी के निर्देशन में बालिका की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई और संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की गई।

सीसीटीवी और तकनीकी सहायता से पता लगाया

पुलिस टीम ने बालिका के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ की और संभावित स्थानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही तकनीकी सहायता लेते हुए मोबाइल लोकेशन के आधार पर भी तलाश तेज की गई, जिसके बाद 21 सितंबर की रात करीब 8 बजे बालिका को दस्तयाब कर लिया गया।

Breaking News

मोबाइल चलाने से मना करने पर थी नाराज

पुलिस द्वारा बालिका से पूछताछ करने पर उसने बताया कि माता-पिता ने उसे मोबाइल चलाने से मना किया था, जिससे वह नाराज हो गई थी। इसी नाराजगी के चलते वह बिना बताए घर से निकल गई थी। पुलिस ने बालिका को सुरक्षित दस्तयाब करने के बाद आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: फोन की जरूरत होगी कम? Meta ने लॉन्च किया कीचेन में लगने वाला छोटू AI डिवाइस, नाम है Muse Charm

कोर्ट में पेश किया जा रहा 

बालिका के दर्ज कराने के लिए उसे माननीय न्यायालय देपालपुर के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई में उप निरीक्षक मुन्नालाल डोडियार, उप निरीक्षक अंकिता जाट, प्रधान आरक्षक 2073 दीपेन्द्र जाट और महिला आरक्षक 217 संगीता की सराहनीय भूमिका रही।

Rahul Devda
By Rahul Devda

मेरा धर्म सत्ता नहीं, सत्य लिखना है, मेरी जिम्मेदारी जनता के दर्द को आवाज़ देना है ।। 🖋️

Latest Posts