Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP News:महिला आयोग की अध्यक्ष बनी रेखा यादव, 6 साल बाद हुई नियुक्ति

6 साल के लंबे अंतराल के बाद आखिरकार महिला आयोग को उसकी नई अध्यक्ष मिल गई हैं। रेखा यादव को इस पद पर नियुक्त किया गया है।
महिला आयोग की अध्यक्ष बनी रेखा यादव, 6 साल बाद हुई नियुक्ति

मध्यप्रदेश में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार राज्य महिला आयोग में नई नियुक्तियां कर दी गई हैं। रेखा यादव को आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि साधना स्थापक को सदस्य नियुक्त किया गया है। दोनों का कार्यकाल तीन साल का रहेगा। खास बात यह है कि आयोग में करीब 6 साल बाद यह नियुक्तियां की गई हैं जिससे इसे एक अहम प्रशासनिक कदम माना जा रहा है।

/img/116/1777791539841

राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला जारी

प्रदेश में इन दिनों राजनीतिक नियुक्तियों का दौर लगातार जारी है। महिला आयोग में नई टीम के गठन को भी इसी कड़ी में देखा जा रहा है। लंबे समय से खाली पड़े पदों पर अब सरकार ने फैसला लेते हुए नियुक्तियां कर दी हैं।

रेखा यादव का राजनीतिक सफर

रेखा यादव साल 2008 में बीजेपी के टिकट पर छतरपुर जिले की बड़ामलहरा सीट से विधायक रह चुकी हैं। स्थानीय राजनीति में उनका लंबा अनुभव रहा है। हालांकि आयोग में नियुक्ति से पहले उनके नाम को लेकर कुछ स्थानों पर विरोध भी देखने को मिला था। अब आधिकारिक घोषणा के बाद यह विरोध फिर से बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

साधना स्थापक को बनाया गया सदस्य

साधना स्थापक को राज्य महिला आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। उनके साथ आयोग में नई टीम का गठन पूरा हुआ है जिससे आयोग के कामकाज में तेजी आने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: इश्क, धोखा और खून की साजिश: युवती के जाल में फंसाकर युवक पर जानलेवा हमला

6 साल बाद हुई नियुक्ति

राज्य महिला आयोग में पिछली नियुक्ति शोभा ओझा के रूप में मार्च 2020 में हुई थी जब कंमलनाथ की सरकार थी। लेकिन सरकार गिरने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने 23 मार्च 2020 को उनकी नियुक्ति निरस्त कर दी थी। इसके बाद शोभा ओझा ने इस फैसले को कोर्ट में चुनौती दी जिसके चलते मामला लंबे समय तक अटका रहा और आयोग में नई नियुक्तियां नहीं हो सकीं।

ये भी पढ़ें: पचमढ़ी: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में फिर हुई बाघ की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

कोर्ट केस बना रहा अड़चन

अब मोहन यादव सरकार के ढाई साल पूरे होने के बाद यह नियुक्तियां की गई हैं। हालांकि शोभा ओझा का कोर्ट केस अब भी एक अहम मुद्दा बना हुआ है, जिसे नियुक्ति में बड़ी अड़चन माना जा रहा था।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts