Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इश्क, धोखा और खून की साजिश:युवती के जाल में फंसाकर युवक पर जानलेवा हमला

फर्जी पहचान और प्यार का झांसा देकर युवक को सुनसान जगह बुलाया गया, जहां पहले से घात लगाए हमलावरों ने चाकू-डंडों से हमला कर दिया। रिश्ते की रंजिश और अपमान का बदला लेने के लिए रची गई इस साजिश में युवती और नाबालिग भी शामिल रहे।
युवती के जाल में फंसाकर युवक पर जानलेवा हमला
प्रतीकात्मक चित्र

इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में बदले की आग ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां एक सुनियोजित साजिश के तहत युवक को मौत के मुंह तक पहुंचाने की कोशिश की गई। पुलिस ने इस सनसनीखेज हमले में शामिल चार आरोपितों को दबोच लिया है, जिनमें एक युवती और एक नाबालिग भी शामिल है। घटना 28 अप्रैल की है, जब रानीपुरा निवासी 28 वर्षीय फाजिल कुरैशी को चालाकी से जाल में फंसाया गया। आरोपितों ने एक युवती को मोहरा बनाकर पहले उससे दोस्ती करवाई, फिर उसे सुनसान जगह बुलाकर खून से सनी साजिश को अंजाम दिया।

और पढ़ें: बरगी क्रूज हादसा: चौथे दिन मिले चाचा-भतीजे के शव, मौत का आंकड़ा 13 पहुंचा

एमआईजी थाना प्रभारी सीबी सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों में शाहरुख खान, मोहम्मद फैजान उर्फ फैज, राधिका उर्फ अमृता उर्फ वेसू और एक नाबालिग शामिल हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस पूरी वारदात की पटकथा फैज ने लिखी थी। दरअसल, फैज की चचेरी बहन का रिश्ता फाजिल के रिश्तेदार से तय हुआ था। लेकिन फैज ने गलत जानकारी देकर रिश्ता तुड़वा दिया। इसी बात से नाराज फाजिल ने फैज को बुलाकर उसकी पिटाई कर दी थी। अपमान का बदला लेने के लिए फैज ने खौफनाक प्लान तैयार किया।

और पढ़ें: भोपाल में दो कानून नहीं चलेंगे... पुलिस सख्ती करे- सांसद आलोक शर्मा

योजना के तहत अमृता ने फाजिल से फर्जी पहचान के जरिए चैटिंग शुरू की। खुद को “रविंद्र गौड़” बताकर उसे पार्टी के बहाने मिलने बुलाया गया। जैसे ही फाजिल विजयनगर पहुंचा और अमृता के साथ निकला, उसे अंदाजा भी नहीं था कि वह मौत के जाल में कदम रख चुका है। लिंक रोड की सुनसान जगह पर पहुंचते ही पहले से घात लगाए बैठे आरोपितों ने अचानक हमला बोल दिया। चाकू और डंडों से बेरहमी से वार किए गए। सिर पर गंभीर चोट लगने से मामला जानलेवा बन गया।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts