PlayBreaking News

मध्य प्रदेश की वेदांशी का कमाल : UPSC का नया लोगो और 100 रुपए के खास स्मारक सिक्के होंगे लॉन्च

यूपीएससी का न्यू लोगो लॉन्च : मध्य प्रदेश की वेदांशी बोराना ने डिजाइन किए हैं भारत की प्रतिष्ठित संस्था संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के लिए लोगो व सेन्टरी यूनिट व 100 रुपए के स्मारक सिक्के, जल्द ही जारी होंगे 100 रुपए के स्मारक सिक्के... दिखेगी शताब्दी वर्ष की झलक।
Follow on Google News
मध्य प्रदेश की वेदांशी का कमाल : UPSC का नया लोगो और 100 रुपए के खास स्मारक सिक्के होंगे लॉन्च
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    यूपीएससी का न्यू लोगो लॉन्च : मध्य प्रदेश की वेदांशी बोराना ने डिजाइन किए हैं भारत की प्रतिष्ठित संस्था संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के लिए लोगो व सेन्टरी यूनिट व 100 रुपए के स्मारक सिक्के, जल्द ही जारी होंगे 100 रुपए के स्मारक सिक्के... दिखेगी शताब्दी वर्ष की झलक। 

    यूपीएससी न्यू लोगो लॉन्च

    रतलाम की वेदांशी बोराना ने भारत की प्रतिष्ठित संस्था संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के लिए लोगो व सेन्टरी यूनिट व 100 रुपए के स्मारक सिक्के की डिजाइन तैयार की। यूपीएससी के लोगो व सेनेटरी यूनिट डिजाइन का आयोग के पदाधिकारियों ने चयन कर 99 वें स्थापना दिवस पर दिल्ली में लॉन्च कर दिया। आने वाले दिनों में 100 रुपए के स्मारक सिक्के भी लॉन्च होंगे।

    UPSC New Logo: नए लोगो में क्या है खास?

    नए लोगो के बीच में राष्ट्रीय प्रतीक (National Emblem) दिया गया है, जो सेवा और अधिकार का प्रतीक है। इसके चारों ओर बरगद के पत्तों की माला बनाई गई है, जो ज्ञान और धैर्य का संदेश देती है। नीचे की पट्टी पर ‘संग लोक सेवा’ लिखा है, जो आयोग की जिम्मेदारी और ईमानदारी को दर्शाता है।

    अभी तक UPSC का राष्ट्रीय चिह्न था, लेकिन अब लोगो बना नई पहचान

    अभी तक यूपीएससी का राष्ट्रीय चिह्न था। अब यह एमपी की रतलाम की रहने वाली वेदांशी के बनाए ये लोगो संस्थान की नई पहचान होंगे। यूपीएससी की वेवसाइट आदि पर यह लोगो नजर आ रहे हैं। रतलाम की वेदांशी हरियाणा के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन में क्युनिकेशन डिजाइन की चौथे वर्ष की छात्रा हैं।

    विशेष शताब्दी लोगो की भी झलक 

    बता दें कि नए लोगो के साथ-साथ आयोग ने एक विशेष शताब्दी लोगो भी पेश किया है। इसमें तरंग के आकार की आकृति दिखाई गई है, जो आयोग की सौ साल की यात्रा की प्रगतिशीलता, दृढ़ता और समय के साथ बदलने की क्षमता को दर्शा रही है। इस लोगो में ‘100’ अंक के अंतिम ‘0’ के भीतर UPSC का प्रतीक शामिल किया गया है। यह न केवल सौ साल की यात्रा का जश्न है, बल्कि यह भी याद दिलाता है कि UPSC ने भारतीय प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। 

    Aditi Rawat
    By Aditi Rawat

    अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts