भोपाल में सियासी हलचल!दिग्विजय सिंह ने CM मोहन यादव से की मुलाकात, दिलचस्प तस्वीर आई सामने

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात कर किसानों की समस्याएं उठाईं। उन्होंने गेहूं उपार्जन में आ रही दिक्कतों पर ध्यान दिलाया। सीएम ने भरोसा दिया कि सरकार सतर्क है और वे खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मुलाकात में धार्मिक आयोजन का निमंत्रण भी दिया गया।
Follow on Google News
दिग्विजय सिंह ने CM मोहन यादव से की मुलाकात, दिलचस्प तस्वीर आई सामने

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शुक्रवार को भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात की। यह मुलाकात औपचारिक होने के साथ-साथ किसानों के मुद्दों को लेकर अहम मानी जा रही है।

किसानों की समस्याएं उठाईं

दिग्विजय सिंह ने प्रदेश के किसानों की दिक्कतों को सीएम के सामने रखा। उन्होंने बताया कि कई जगह किसानों को स्लॉट बुकिंग, खरीद केंद्रों पर भीड़ और समय पर गेहूं बेचने में परेशानी हो रही है। उन्होंने इन समस्याओं का जल्दी समाधान करने की मांग की।

मुलाकात को लेकर दिग्विजय सिंह ने शेयर किया पोस्ट

Twitter Post

सीएम का जवाब - खुद कर रहा हूं निगरानी

सीएम मोहन यादव ने कहा कि सरकार गेहूं उपार्जन को लेकर पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने बताया कि अब तक 80 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा गेहूं के लिए स्लॉट बुक हो चुके हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे खुद इस पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

धार्मिक आयोजन का दिया निमंत्रण

मुलाकात के दौरान दिग्विजय सिंह ने सीएम को अपने गृह क्षेत्र राघौगढ़ के ग्राम भैंसाना में होने वाले 151 कुंडीय ‘श्रीराम महायज्ञ’ का निमंत्रण भी दिया। यह आयोजन 18 मई से 28 मई तक होगा, जिसमें उनका परिवार संरक्षक की भूमिका में है।

सोशल मीडिया पर साझा हुई जानकारी

मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया पर भी साझा की। बताया गया कि दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में चर्चा हुई और मुख्य रूप से गेहूं उपार्जन व्यवस्था पर बात हुई।

Twitter Post
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts