Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन की संदिग्ध मौत, 15 दिनों में 4 वन्यजीवों की जान गई

Follow on Google News
पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन की संदिग्ध मौत, 15 दिनों में 4 वन्यजीवों की जान गई
पन्ना। पन्ना टाइगर रिजर्व से एक और चिंताजनक खबर सामने आई है। उत्तर वन मंडल की उमरझाला बीट में एक 10 वर्षीय बाघिन की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बीते 15 दिनों में यहां 4 वन्यजीवों की मौत हो चुकी है, जिससे वन विभाग और प्रशासन की नींद उड़ गई है।

पोस्टमार्टम के बाद किया अंतिम संस्कार

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बाघिन के शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। हालांकि, मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

आपसी संघर्ष की आशंका

डीएफओ ने बाघों के आपसी संघर्ष की संभावना जताई है, लेकिन अभी जांच जारी है। विभाग की टीम इलाके में निगरानी बढ़ा रही है और दूसरे वन्य प्राणियों की भी सतत निगरानी की जा रही है।

लगातार हो रही मौतों से उठे सवाल

पिछले 15 दिनों में 4 वन्यजीवों की मौत ने पन्ना टाइगर रिजर्व की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वन्यजीवों के संरक्षण को लेकर वन विभाग की रणनीतियों पर भी अब पुनर्विचार की ज़रूरत महसूस की जा रही है।

वन विभाग अलर्ट, बढ़ाई गई निगरानी

बाघिन की मौत के बाद उत्तर वन मंडल के अधिकारी सतर्क हो गए हैं। पूरे क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और वन्य प्राणियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts