PlayBreaking News

MP News :नर्मदापुरम में युवक की गला रेतकर हत्या, घर से 50 फीट दूर खंडहर में मिला शव

नर्मदापुरम के कोटगांव में 35 वर्षीय संजय मालवीय की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से महज 50 फीट दूर एक खंडहर में खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक का रात में अपने जीजा से विवाद हुआ था। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
Follow on Google News
नर्मदापुरम में युवक की गला रेतकर हत्या, घर से 50 फीट दूर खंडहर में मिला शव

नर्मदापुरम जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। यहां एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका खून से लथपथ शव घर से महज 50 फीट दूर एक खंडहर में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान कोटगांव निवासी 35 वर्षीय संजय मालवीय पिता सुखदेव मालवीय के रूप में हुई है। संजय एक निजी मैरिज गार्डन में काम करता था। बुधवार सुबह जब लोगों ने खंडहर में शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

रात में जीजा से हुआ था विवाद

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संजय का मंगलवार रात अपने जीजा से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद वह घर से बाहर निकल गया था। इसके बाद सुबह उसका शव खंडहर में मिला। पुलिस इस विवाद को भी जांच का अहम हिस्सा मान रही है।

शरीर पर मिले धारदार हथियार के निशान

पुलिस के मुताबिक शव पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले हैं। गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर काफी मात्रा में खून भी मिला है।

Breaking News

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सभी पहलुओं पर जांच जारी

पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने और मामले का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।

इलाके में दहशत का माहौल

घर के पास ही युवक का शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts