बरगी हादसे पर CM सख्त :क्रूज मैनेजर, पायलट-हेल्पर सस्पेंड; रीजनल अफसर पर जांच शुरू

जबलपुर के बरगी जलाशय में हुए क्रूज हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सख्त कार्रवाई की है। पायलट, हेल्पर और टिकट प्रभारी की सेवाएं खत्म की गईं, जबकि मैनेजर को निलंबित और रीजनल मैनेजर पर जांच शुरू हुई। सीएम ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ितों को हर संभव मदद दी जाएगी।
क्रूज मैनेजर, पायलट-हेल्पर सस्पेंड; रीजनल अफसर पर जांच शुरू

जबलपुर के बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लापरवाही करने वालों पर कड़ा एक्शन लिया है। हादसे के बाद क्रूज से जुड़े तीन कर्मचारियों पर तुरंत कार्रवाई की गई है। क्रूज पायलट महेश पटेल, हेल्पर छोटेलाल गोंड और टिकट काउंटर प्रभारी बृजेंद्र की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं।

अधिकारियों पर भी गिरी गाज

होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी को लापरवाही के कारण निलंबित किया गया है। वहीं, रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा को मुख्यालय अटैच कर उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

Twitter Post

सीएम का सख्त संदेश

मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी।

सीएम ने हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें: क्रूज में सुरक्षा नहीं, मौत का था इंतजाम...! 5 मिनट की लापरवाही पड़ गई कई जिंदगियों पर भारी

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना के बाद से सेना, NDRF और SDRF की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। पानी में कम दिखाई देने की वजह से दिक्कतें आ रही हैं। आशंका है कि नाव के मलबे में अभी भी कुछ लोग फंसे हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: थम गई सांसें, लहरों के बीच मां की पकड़ नहीं हुई ढीली... आखिर तक बेटे को सीने से चिपकाए रखा

अगले आदेश तक प्रदेश के सभी क्रूज रहेंगे बंद

हादसे के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने सख्त कदम उठाया है। पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने आदेश दिया है कि अगले आदेश तक प्रदेश के सभी क्रूज बंद रहेंगे। साथ ही सभी क्रूज की सुरक्षा जांच और स्टाफ को आपातकालीन ट्रेनिंग देने के निर्देश दिए गए हैं।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts