PlayBreaking News

थम गई सांसें, लहरों के बीच मां की पकड़ नहीं हुई ढीली...आखिर तक बेटे को सीने से चिपकाए रखा

जबलपुर के बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया। एक मां और उसके 4 साल के बेटे की दिल छू लेने वाली कहानी सामने आई, जहां दोनों एक-दूसरे से लिपटे मिले। हादसे में 9 लोगों की मौत हो चुकी है, कई अभी भी लापता हैं, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।
Follow on Google News
आखिर तक बेटे को सीने से चिपकाए रखा

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में बने बरगी डैम से सामने आई एक तस्वीर ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। यह सिर्फ एक हादसे की तस्वीर नहीं, बल्कि एक मां के आखिरी पल तक अपने बच्चे को बचाने की कोशिश की कहानी है।

मां की गोद में मिला मासूम

हादसे के बाद जब रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, तो एक दिल दहला देने वाला दृश्य सामने आया। एक मां अपने 4 साल के बेटे को सीने से चिपकाए हुए मिली। दोनों अब इस दुनिया में नहीं थे, लेकिन मां की बाहों की पकड़ वैसी ही थी, जैसे वह अपने बच्चे को हर हाल में बचा लेना चाहती हो।

/img/15/1777636339178

आखिरी सांस तक बेटे को थामे रही मां

बताया जा रहा है कि मां ने अपनी लाइफ जैकेट के अंदर ही बेटे को समेट लिया था। उसने बच्चे को इतनी मजबूती से पकड़ा हुआ था कि मौत भी उन्हें अलग नहीं कर सकी। इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। कुछ लोग तो खामोश खड़े रहे, क्योंकि शब्द ही नहीं थे।

दिल्ली से घूमने आया था परिवार

जानकारी के मुताबिक, यह परिवार दिल्ली से पिकनिक मनाने जबलपुर आया था। परिवार में पति, पत्नी, एक बेटा और एक बेटी थे। हादसे के वक्त पिता और बेटी किसी तरह बच गए, लेकिन मां और बेटा क्रूज के अंदर फंस गए और उनकी जान नहीं बच सकी।

कैसे हुआ हादसा?

गुरुवार को पर्यटकों से भरा क्रूज बरगी डैम के बीच पहुंचा ही था कि अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी और हवा के कारण क्रूज संतुलन खो बैठा और डूब गया। देखते ही देखते मस्ती का माहौल चीख-पुकार में बदल गया।

ये भी पढ़ें: Jabalpur Bargi Dam : अब तक 9 मौतें, रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी, PM ने जताया दुख

9 लोगों की मौत, कई अब भी लापता

इस दर्दनाक हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 24 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि कुछ लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

एक तस्वीर, जो हमेशा याद रहेगी

मां और बेटे की यह तस्वीर सिर्फ एक हादसे की नहीं, बल्कि उस ममता की है जो आखिरी सांस तक अपने बच्चे की रक्षा करती है। इस दृश्य ने हर किसी को अंदर तक हिला दिया है।

यह हादसा न सिर्फ कई परिवारों की खुशियां छीन ले गया, बल्कि एक ऐसी याद भी छोड़ गया, जिसे शायद कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts