Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में गैस पाइपलाइन ब्लास्ट :सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 4 लोग झुलसे, इलाके में फैली दहशत

इंदौर के सुमन नगर जैन मंदिर के पास अवंतिका गैस पाइपलाइन में विस्फोट हो गया। बोरिंग के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से गैस रिसाव हुआ और बाद में आग लग गई। हादसे में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजकुमारी झाला समेत 4 लोग झुलस गए। पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत दल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 4 लोग झुलसे, इलाके में फैली दहशत

मध्य प्रदेश के इंदौर में मंगलवार को अवंतिका गैस पाइपलाइन में विस्फोट होने से हड़कंप मच गया। यह हादसा विजय नगर थाना क्षेत्र के सुमन नगर जैन मंदिर के पास हुआ। विस्फोट में विजय पटेल समेत चार लोग झुलस गए। घायलों में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजकुमारी झाला भी शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बोरिंग के दौरान फटी गैस पाइपलाइन

पुलिस के अनुसार जिस जगह हादसा हुआ, वहां स्थानीय पार्षद बालमुकुंद सोनी की ओर से बोरिंग का काम कराया जा रहा था। इसी दौरान अवंतिका गैस की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें से गैस का रिसाव शुरू हो गया। कुछ देर बाद गैस ने आग पकड़ ली, जिससे जोरदार धमाका हो गया।

Twitter Post

धमाके से इलाके में मची अफरा-तफरी

विस्फोट की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घबरा गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि पूरे इलाके में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

हादसे में झुलसे चारों लोगों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन ने फिलहाल अन्य घायलों की पहचान और उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी जारी नहीं की है।

Breaking News

मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड

घटना की सूचना मिलते ही विजय नगर थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई और हालात को नियंत्रित करने के लिए राहत कार्य शुरू किया गया।

विस्फोट के कारणों की जांच जारी

हादसे के बाद संबंधित विभागों ने गैस सप्लाई और पाइपलाइन की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि पाइपलाइन किस वजह से क्षतिग्रस्त हुई और विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ। फिलहाल धमाके के सटीक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts