इंदौर में गैस पाइपलाइन ब्लास्ट :सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 4 लोग झुलसे, इलाके में फैली दहशत
इंदौर के सुमन नगर जैन मंदिर के पास अवंतिका गैस पाइपलाइन में विस्फोट हो गया। बोरिंग के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से गैस रिसाव हुआ और बाद में आग लग गई। हादसे में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजकुमारी झाला समेत 4 लोग झुलस गए। पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत दल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
Shivani Gupta
23 Jun 2026


























