PlayBreaking News

MP Weather Update : प्रदेश के कई जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, अगले 3 दिन बना रहेगा बारिश का दौर; जानें एमपी में इस सीजन कितनी हुई बारिश

Follow on Google News
MP Weather Update : प्रदेश के कई जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, अगले 3 दिन बना रहेगा बारिश का दौर; जानें एमपी में इस सीजन कितनी हुई बारिश
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के सक्रिय होने से मध्य प्रदेश में बारिश का दौर तेज हो गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेशभर में तेज बारिश की संभावना जताई है। शनिवार को उज्जैन समेत 13 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

    मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर

    सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के मुताबिक प्रदेश के ऊपर से मानसून ट्रफ गुजर रही है। वहीं, उत्तरी हिस्से में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। इन दोनों सिस्टम की वजह से शुक्रवार को भोपाल सहित 20 जिलों में बारिश हुई।

    तवा डैम से छोड़ा जा रहा पानी

    नर्मदापुरम जिले में तवा डैम के गेट पिछले चार दिनों से खुले हुए हैं। शनिवार सुबह 8 बजे तीन गेट पांच फीट तक खोले गए। करीब 25,800 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। फिलहाल डैम का जलस्तर 1163.70 फीट दर्ज किया गया है।

    किन जिलों में अलर्ट

    ऑरेंज अलर्ट (अति भारी बारिश): नीमच और श्योपुर

    येलो अलर्ट (भारी बारिश): शिवपुरी, मुरैना, गुना, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ और अलीराजपुर

    हल्की बारिश: प्रदेश के बाकी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश

    बारिश की वजह से हुए हादसे 

    श्योपुर में सीप नदी के उफान पर आने से निचली बस्तियों में पानी भर गया। कराहल में दो युवक नाले में बह गए, जिनमें से एक को ग्रामीणों ने बचा लिया जबकि दूसरे की तलाश SDRF कर रही है।

    कहां-कितनी हुई बारिश

    शुक्रवार को बालाघाट के मलाजखंड में सवा इंच, मंडला में 1 इंच, पचमढ़ी में पौन इंच और श्योपुर व नरसिंहपुर में आधा इंच बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा भोपाल, मंदसौर, सिवनी, नर्मदापुरम, उज्जैन, दतिया, इंदौर, जबलपुर और रीवा समेत कई जिलों में झमाझम बरसात हुई।

    अब तक कितनी हुई बारिश

    इस बार मानसून की शुरुआत से अब तक मध्यप्रदेश में औसत 33.6 इंच बारिश हो चुकी है, जो तय औसत से 6.2 इंच ज्यादा है। यानी प्रदेश में सामान्य से 81% पानी गिर चुका है।

    सबसे ज्यादा बारिश: गुना (50 इंच), मंडला (49.1 इंच), अशोकनगर (48.4 इंच)

    कम बारिश वाले इलाके: इंदौर और उज्जैन संभाग, जहां कई जिलों में कोटे की आधी बारिश भी नहीं हुई।

    अगले 2 दिन का पूर्वानुमान

    24 अगस्त: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, नीमच और मंदसौर में भारी बारिश का येलो अलर्ट।

    25 अगस्त: भिंड, दतिया, रीवा, सतना, मैहर और मऊगंज में भारी बारिश का येलो अलर्ट।

    तापमान में गिरावट

    लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है। भोपाल का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर 26.9 डिग्री और उज्जैन 27 डिग्री दर्ज किया गया। ग्वालियर 33.9 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा।

    ये भी पढ़ें: भोपाल-विदिशा रोड पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बस की टक्कर से इंजीनियर की मौत, नौ माह की बेटी ने खोया पिता

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts