PlayBreaking News

Bhopal Airport : 27 नवंबर से शुरू होगा मध्य प्रदेश का पहला कैट-2 लैंडिंग सिस्टम 

कोहरे के दौरान 350 मीटर की विजिबिलिटी होने पर भी उड़ानें आसानी से राजा भोज एयरपोर्ट के रनवे पर कर सकेंगी लैंड
Follow on Google News
 27 नवंबर से शुरू होगा मध्य प्रदेश का पहला कैट-2 लैंडिंग सिस्टम 
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    संदीप पाठक,संत नगर। राजा भोज एयरपोर्ट पर मौसम खराब होने के बाद कम दृश्यता में भी उड़ानें समय पर पहुंच सकेंगी। एएआई एयरपोर्ट में देश का तीसरा और मध्य भारत का पहला कैटेगरी-2 लैंडिंग सिस्टम स्थापित हो चुका है। इसके लिए एटीसी, परिचालन का प्रशिक्षण चल रहा है। इसे 27 नवंबर से इसे चालू कर दिया जाएगा। दरअसल कैट-2 एयरोड्रम ग्राउंड लाइटिंग पहले ही भोपाल एयरपोर्ट पर चालू हो चुकी है और संबंधित कंपनी ने पहले ही इसकी ग्राउंड टेस्टिंग कर चुकी है। डीजीसीए की अनुमति भी मिल चुकी है, अब प्रशिक्षण भी पूरा होने वाला है। अभी तक भोपाल एयरपोर्ट में कैटेगरी-1 सिस्टम स्थापित था। कैटेगरी-1 सिस्टम में 500 मीटर तक विजिबिलिटी होने पर लैंडिंग हो पाती है। अब कोहरा होने पर 350 मीटर की विजिबिलिटी होने पर भी उड़ानें आसानी से लैंड हो सकेंगी।

    कम दृश्यता में लैंडिंग में देश का तीसरा एयरपोर्ट 

    कोलकाता और अमृतसर के बाद यह देश का तीसरा संचालित करने वाला प्रमुख एयरपोर्ट बन गया है। अब भोपाल में होने के बाद यह सिस्टम कम दृश्यता और खराब मौसम में भी उड़ानों के संचालन को सक्षम बनाएगा, जिससे उड़ानों में देरी या डायवर्जन कम होगा। इससे विमान कंपनियां उड़ानों की संख्या बढ़ाने में रुचि लेगी और आने वाले दिनों में उड़ानों की संख्या भी अधिक होगी।

    ऐसे काम करता है कैट-2 लैंडिंग सिस्टम

    कैट-2 एक इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम सटीक दृष्टिकोण और लैंडिंग मार्गदर्शन प्रणाली है। यह कम दृश्यता की स्थिति के दौरान पायलटों को बेहतर दृश्य मार्गदर्शन प्रदान करता है, जिससे सुरक्षित लैंडिंग संभव हो पाती है। यह सिस्टम पायलटों के लिए आवश्यक दृश्य मार्गदर्शन प्रदान करते हुए, कैट-2 प्रकाश प्रणाली के कार्यों को सुनिश्चित करने के लिए उचित ग्राउंड परीक्षण करता है।

    कम विजिबिलिटी में भी नहीं होगी परेशानी 

    राजा भोज एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने कहा कि देश का तीसरा कम दृश्यता में लैंडिंग सिस्टम एयरपोर्ट पर स्थापित हो चुका है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों का प्रशिक्षण चल रहा है। 27 नवंबर से इसे शुरू किया जाएगा। इसके शुरू होने से 350 मीटर की विजिबिलिटी होने पर भी उड़ानें आसानी से लैंड हो सकेगी। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts