Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुना में युवती से गैंगरेप की कोशिश और लूट :हनुमान टेकरी से लौटते समय हुआ हमला, पुलिस ने 24 घंटे में 7 में से 5 दबोचे

मध्य प्रदेश के गुना में मंदिर से लौट रहे युवक-युवती के साथ लूट और सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लूटा गया सामान भी बरामद किया है, जबकि दो आरोपी अब भी फरार हैं।
हनुमान टेकरी से लौटते समय हुआ हमला,  पुलिस ने 24 घंटे में 7 में से 5 दबोचे
गुना में युवती से गैंगरेप की कोशिश और लूट

मध्य प्रदेश के गुना जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र में मंदिर से लौट रहे युवक-युवती के साथ लूट और सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने घटना के महज 24 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीड़ितों का मोबाइल, पर्स और अन्य सामान भी बरामद कर लिया है।

मंदिर से लौटते समय बदमाशों ने रोकी बाइक

जानकारी के अनुसार, 31 जुलाई की रात युवक और युवती हनुमान टेकरी मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर गंदेर गांव के पास कुछ बदमाशों ने उनकी बाइक को रोक लिया। आरोपियों ने बाइक पंक्चर होने का झांसा देकर दोनों को रोका और फिर जबरन सड़क किनारे जंगल की ओर ले गए।

जंगल में ले जाकर की लूटपाट और मारपीट

पीड़ितों के अनुसार, बदमाशों ने अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया। इसके बाद आरोपियों ने युवक और युवती के साथ मारपीट की और उनका मोबाइल, पर्स तथा अन्य सामान लूट लिया। युवक को दूसरी तरफ ले जाया गया, जबकि युवती के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया गया। पीड़िता ने आरोपियों का विरोध किया और खुद को बचाने की कोशिश की।

पुलिस पहुंचते ही मौके से भागे आरोपी

घटना के दौरान डायल-112 की टीम की आहट सुनते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता की शिकायत पर धरनावदा थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Breaking News

24 घंटे के भीतर पांच आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिरों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है-

  • बबलू बंजारा (23)
  • छोटू बंजारा (28)
  • सरदार बंजारा (30)
  • महेंद्र बंजारा (20)
  • दिनेश बंजारा (28)

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया गया है।

दो आरोपियों की तलाश जारी

मामले में कुल सात आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है। पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस फरार दो आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। राघौगढ़ एसडीओपी, धरनावदा और राघौगढ़ थाना पुलिस के साथ साइबर सेल और पुलिस लाइन की टीमें संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रही हैं।

एसपी बोलीं- जल्द दिलाई जाएगी सख्त सजा

गुना की पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने कहा कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने और आरोपियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि वह स्वयं पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रही हैं और जांच के लिए विशेष टीम तैनात की गई है।

Rajkumar Rajak
By Rajkumar Rajak

Latest Posts