Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Lucknow News:पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; दोनों के बीच अक्सर होते थे झगड़े

लखनऊ के बाजार खाला इलाके में घरेलू विवाद एक दर्दनाक हत्या में बदल गया। जहां पर 26 वर्षीय विवाहिता की गला रेतकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद हुआ है।
पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; दोनों के बीच अक्सर होते थे झगड़े

लखनऊ। घटना के बाद पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची। शुरुआती जांच में घरेलू कलह हत्या की वजह मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच पड़ताल जारी है।

ईदगाह गेट के पास मिली थी घायल महिला

बाजार खाला क्षेत्र के तकिया चंद अली शाह इलाके की रहने वाली महिला बुधवार को ईदगाह गेट नंबर 12 के पास गंभीर हालत में मिली थी। उसके गले पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के गहरे निशान थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को आनन-फानन में केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: भोपाल: बड़े तालाब में युवती ने लगाई छलांग, गोताखोरों ने समय रहते निकाला बाहर

सात साल पहले हुई थी शादी

पुलिस जांच में सामने आया कि चांदनी की शादी करीब सात साल हुई थी। परिवार के लोगों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। घरेलू कलह धीरे-धीरे गंभीर होती चली गई और आखिरकार यह खूनी वारदात में बदल गई। घटना के बाद मृतका के परिवार में मातम का माहौल है और परिजन आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

CCTV फुटेज से पकड़ाया आरोपी 

घटना के बाद पुलिस ने इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज और परिवार के बयानों के आधार पर पुलिस को पति पर शक हुआ। पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग मिले, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। जांच में यह भी सामने आया कि पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी पति ने गुस्से में धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। 

ये भी पढ़ें: NEET Paper Leak : NTA का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा, अगली बार से NEET में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट लागू करने का है विकल्प

जांच में जुटी पुलिस 

गुरुवार को पुलिस ने आरोपी शाहिद को ऐशबाग इलाके के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक चाकू बरामद किया गया, जिसे हत्या में इस्तेमाल किया गया माना जा रहा है। मृतका के पिता की शिकायत पर बाजार खाला थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts