Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल:बड़े तालाब में युवती ने लगाई छलांग, गोताखोरों ने समय रहते निकाला बाहर

भोपाल के बड़े तालाब में एक युवती ने अचानक छलांग लगाकर हड़कंप मचा दिया। गनीमत रही कि समय रहते गोताखोरों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
बड़े तालाब में युवती ने लगाई छलांग, गोताखोरों ने समय रहते निकाला बाहर

भोपाल के वीआईपी रोड स्थित बड़े तालाब में शुक्रवार सुबह एक युवती के कूदने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम, फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

गोताखोरों ने समय रहते निकाला बाहर

रेस्क्यू टीम में शामिल गोताखोर मोहम्मद इमरान, शेख आसिफ और आमिर ने तेजी से कार्रवाई करते हुए युवती की तलाश शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने युवती को पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया और उसे तत्काल तलैया थाना पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने युवती को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उसकी स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

बैरागढ़ की रहने वाली बताई जा रही युवती

पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवती की पहचान मनिषा के रूप में हुई है। वह बैरागढ़ क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार युवती पिछले कुछ समय से पारिवारिक परेशानियों का सामना कर रही थी।

ये भी पढ़ें: शाकंभरी सिद्धपीठ में जलप्रलय से हाहाकार! शिवालिक पहाड़ियों से उतरा पानी, दो महिलाओं की मौत

दोस्तों के साथ घूमने आई थी वीआईपी रोड

तलैया थाना प्रभारी दीपक डहरिया ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक मनिषा शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे अपने दो दोस्तों के साथ वीआईपी रोड घूमने आई थी। इसी दौरान वह किसी व्यक्ति से फोन पर संपर्क करने की कोशिश कर रही थी लेकिन बातचीत नहीं हो पाई। बताया जा रहा है कि इससे वह काफी तनाव में आ गई और अचानक बड़े तालाब में छलांग लगा दी।

Breaking News

बयान के बाद साफ होगी पूरी तस्वीर

पुलिस का कहना है कि अभी युवती और उसके साथ मौजूद दोस्तों के बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं। इसलिए घटना के पीछे की वास्तविक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। जांच अधिकारी सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रहे हैं। युवती और उसके साथ मौजूद लोगों के बयान सामने आने के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।

ये भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा मौत मामला: सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ को 5 दिन की CBI रिमांड, आमने-सामने बैठाकर होगी पूछताछ

समय पर रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर रेस्क्यू टीम समय पर नहीं पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था। गोताखोरों की त्वरित कार्रवाई से युवती की जान बच गई और उसे सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया जा सका।

Dr. Sumit  Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts