Bhopal News : बैरागढ़ में रिटायर्ड जूनियर ऑडिटर के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, डायमंड ज्वेलरी और करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज मिले

भोपाल। बैरागढ़ के लक्ष्मण नगर में रहने वाले तकनीकी शिक्षा विभाग के रिटायर्ड जूनियर ऑडिटर रमेश हिंगोरानी के बंगले पर लोकायुक्त की टीम ने बुधवार सुबह को छापा मारा है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद की गई है, जिसमें हिंगोरानी परिवार पर करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार, लोकायुक्त टीम ने सतपुड़ा भवन स्थित शिक्षा सचिवालय के तकनीकी शिक्षा विभाग में जूनियर ऑडिटर के पद पर पदस्थ रहे रमेश हिंगोरानी के बंगले और गांधीनगर स्थित लक्ष्मी देवी विकयोमल सर्राफ हायर सेकेंडरी स्कूल एवं किरण प्रेरणा स्कूल सहित कुल 6 ठिकानों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की है।
आय से अधिक संपत्ति की शिकायत
लोकायुक्त टीम को रमेश हिंगोरानी एवं परिवार द्वारा भ्रष्टाचार एवं आय से अधिक अर्जित करोड़ों रुपए रियल एस्टेट में इन्वेस्ट करने की जानकारी मिली थी। कार्रवाई के दौरान टीम को आरोपी के ठिकानों से करोड़ों रुपए की चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। इसी के साथ भारी मात्रा में गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी मिली है। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें












