Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जालौन: स्कूली वैन को DCM ने मारी टक्कर, खंती में गिरी गाड़ी; 13 बच्चों की बची जान

उत्तर प्रदेश के जालौन में गुरुवार सुबह 13 बच्चों से भरी स्कूल वैन को एक अज्ञात DCM ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद वैन हाईवे से नीचे खंती में जा गिरी। सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि एक बच्चे को मामूली चोट आई। पुलिस फरार DCM चालक और वाहन की तलाश कर रही है।
जालौन: स्कूली वैन को DCM ने मारी टक्कर, खंती में गिरी गाड़ी; 13 बच्चों की बची जान

उत्तर प्रदेश के जालौन में गुरुवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी वैन हादसे का शिकार हो गई। एट थाना क्षेत्र में पीछे से आ रहे एक अज्ञात DCM ने वैन को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वैन अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे खंती में जा गिरी। वैन में 13 बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में एक बच्चे को मामूली चोट आई है।

स्कूल जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 7 बजे वैन संख्या UP93 AW 8281 ग्राम कुरकुरु से अंकुरण प्ले स्कूल, एट जा रही थी। इसी दौरान कोटरा पुल के पास हाईवे पर पीछे से आ रहे एक अज्ञात DCM ने वैन को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वैन चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और वैन सड़क से नीचे खंती में जा गिरी। हादसे के बाद DCM चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया।

Breaking News

एक बच्चे को आई मामूली चोट

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की। हादसे में अंश नाम के एक बच्चे की नाक पर हल्की खरोंच आई, जिसे इलाज के लिए उरई भेजा गया। बाकी सभी बच्चे सुरक्षित पाए गए। पुलिस ने बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चों के सुरक्षित होने की जानकारी मिलने पर परिवार वालों ने राहत की सांस ली।

हादसे के बाद DCM चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी और वाहन की तलाश कर रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में किसी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts