Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अंकिता भंडारी केस: उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट? 23 अक्टूबर को कोर्ट में पेशी

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में देहरादून की सीबीआई अदालत ने उर्मिला सनावर को 23 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:30 बजे व्यक्तिगत रूप से पेश होने का समन जारी किया है। अदालत ने उन्हें पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट कराने के लिए स्वैच्छिक सहमति के संबंध में अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।
अंकिता भंडारी केस: उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट? 23 अक्टूबर को कोर्ट में पेशी
अंकिता भंडारी केस: उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट?

देहरादून। सीबीआई अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच कर रही है उर्मिला सनावर का पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट कराने के लिए आवेदन दिया गया है। अदालत यह सुनिश्चित करना चाहती है कि इन परीक्षणों के लिए उनकी सहमति स्वतंत्र और बिना किसी दबाव के हो। इस मामले में उर्मिला सनावर के वीडियो सामने आने के बाद सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन हुए थे। हाल ही में पूर्व विधायक और बीजेपी नेता सुरेश राठौड़ से भी सीबीआई ने पूछताछ की थी।

पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट की सहमति पर अदालत का जोर

सीबीआई अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच कर रही है। जांच के दौरान उर्मिला सनावर का पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट कराने के लिए आवेदन दिया गया है। अदालत यह सुनिश्चित करना चाहती है कि इन परीक्षणों के लिए उनकी सहमति स्वतंत्र, स्वैच्छिक और पूरी जानकारी के आधार पर हो। साथ ही यह भी स्पष्ट किया जाना है कि सहमति देने के लिए उन पर किसी तरह का दबाव, धमकी या अनुचित प्रभाव तो नहीं है।

ये भी पढ़ें: अंकिता भंडारी केस में CBI की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ के आवास पर मारा छापा

BNS की धाराओं में दर्ज है केस 

अदालत की ओर से जारी समन में कहा गया है कि उर्मिला सनावर को निर्धारित तारीख और समय पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर प्रस्तावित परीक्षणों के लिए अपनी सहमति के संबंध में स्थिति स्पष्ट करनी होगी। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 238, 249 और 45 के तहत केस दर्ज है। सीबीआई मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

उर्मिला सनावर के वीडियो के बाद तेज हुई CBI जांच की मांग

गौरतलब है कि 23 दिसंबर 2025 से अभिनेत्री और ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ की पत्नी उर्मिला सनावर ने कई वीडियो जारी किए थे। इनमें उन्होंने दावा किया था कि उनके पति की ऑडियो रिकॉर्डिंग में दुष्यंत गौतम का नाम कथित वीआईपी से जोड़ा जा रहा है। इन वीडियो के सामने आने के बाद पूरे उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन हुए। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीबीआई जांच की संस्तुति दे दी।

Breaking News

अंकिता के माता-पिता ने सीबीआई निदेशक के सामने रखीं 6 मांगें

सीबीआई जांच की प्रक्रिया ने कई महीनों से ठंडे पड़े मामले में फिर तेजी पकड़ी। अंकिता के माता-पिता के साथ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी ने दिल्ली गेट पर धरना दिया। इसके बाद अंकिता के माता-पिता ने सीबीआई निदेशक से मुलाकात कर छह मांगें रखीं। हाल ही में ज्वालापुर के पूर्व विधायक और बीजेपी नेता सुरेश राठौड़ से भी सीबीआई ने पूछताछ की थी। अब उर्मिला सनावर को अदालत में पेश होकर पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट के लिए अपनी सहमति पर स्थिति स्पष्ट करनी है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts