Lok Sabha Election 2024 : भोजपुरी स्टार Pawan Singh को BJP ने पार्टी से किया निलंबित, बताई ये वजह

पटना। भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को बड़ा एक्शन लिया है। काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने पर भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया है। बता दें कि वह एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
आपके कारण पार्टी की छवि धूमिल हुई - BJP
बिहार भाजपा के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा द्वारा जारी और पवन सिंह को संबोधित एक पत्र में कहा गया कि, लोकसभा चुनाव में आप राजग के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे हैं। आपका यह कार्य दल विरोधी है, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है और पार्टी अनुशासन के विरुद्ध आपने यह कार्य किया है। अतः आपको दल विरोधी इस कार्य के लिए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार पार्टी से निलंबित किया जाता है।











