भोपाल : भांग के नशे में युवक ने लगाई फांसी, आत्महत्या के पहले पत्नी से की थी बात, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
Publish Date: 15 Mar 2025, 1:42 PM (IST)Reading Time: 2 Minute Read
भोपाल | बैरागढ़ के रहने वाले 24 वर्षीय युवक ईश्वर मालवीय ने नशे की हालत में फांसी लगाकर आत्महत्या कार ली। युवक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं पाया गया। लेकिन आत्महत्या के पहले उसने अपनी पत्नी से बात की थी। उसकी पत्नी का कहना है कि ईश्वर ने भांग पी रखी थी, जिसके बाद उन्हें नहा कर आराम करने की सलाह दी थी। इस मामले में पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची जांच शुरू कर दी।
आत्महत्या का कारण अज्ञात
मृतक मूल रूप से राजगढ़ के भीलवाड़िया का रहने वाला था और पिछले तीन साल से भोपाल में रह रहा था। ईश्वर एक निजी कंपनी में इंजीनियर था। उसने एक साल पहले रुकमा से शादी की थी। होली मनाने के बाद जब वह घर लौटा, तो पत्नी को बताया कि उसने भांग पी है। इसके बाद पत्नी अपने काम में व्यस्त हो गई, और ईश्वर अपने कमरे में चला गया, जहां उसने फांसी लगा ली। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
दादा बोले नशे में उठाया कदम
मृतक के दादा मांगीलाल ने बताया कि पोता भांग के नशे में घर लौटा था। उसने कभी कोई परेशानी का जिक्र नहीं किया था। नशे की हालत में उसने सुसाइड किया है। पत्नी से उसका कोई विवाद भी नहीं हुआ था। जब पोते ने फांसी लगाई, उसकी पत्नी फ्रेश होने गई थी। चंद मिनटों बाद उसने देखा तो पति फांसी लगा चुका था। एक साल पहले हमने उसकी अरेंज मैरिज कराई थी।
ये भी पढ़ें- अमृतसर के खंडवाला इलाके में ग्रेनेड अटैक, ठाकुरद्वार मंदिर के बाहर बाइक सवारों ने किया हमला, घटना CCTV में कैद