Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

FIFA World Cup 2026 : फुटबॉल वर्ल्ड कप में लियोनेल मेसी ने इतिहास रचा, सबसे ज्यादा गोल मारने वाले प्लेयर बने

फीफा वर्ल्ड कप में आस्ट्रिया के खिलाफ खेले गए मैच में अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने गोल कर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे वर्ल्ड कप में 17 गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
फुटबॉल वर्ल्ड कप में लियोनेल मेसी ने इतिहास रचा, सबसे ज्यादा गोल मारने वाले प्लेयर बने

स्पोर्ट्स डेस्क। फुटबॉल के महानायक लियोनेल मेसी ने एक बार फिर दुनिया को अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रिया के खिलाफ खेले गए ग्रुप स्टेज मुकाबले में मेसी ने मैदान पर उतरते ही ऐसा इतिहास रच दिया, जिसकी चर्चा आने वाले वर्षों तक होती रहेगी। अर्जेंटीना के इस दिग्गज खिलाड़ी ने टूर्नामेंट में अपना 17वां गोल दागकर वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर का गौरव हासिल कर लिया।

Twitter Post

टूटा क्लोस का वर्षों पुराना रिकॉर्ड

मेसी ने इस उपलब्धि के साथ जर्मनी के महान स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोज का 16 गोलों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। लंबे समय से यह रिकॉर्ड अटूट माना जा रहा था, लेकिन मेसी ने अपने शानदार खेल और लगातार प्रदर्शन के दम पर इसे ध्वस्त कर दिया। वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर इतने वर्षों तक निरंतरता बनाए रखना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होता, लेकिन मेसी ने इसे संभव कर दिखाया।

ये भी पढ़ें: WhatsApp की लीडरशिप में बड़ा बदलाव : विल कैथकार्ट छोड़ेंगे पद, कुणाल शाह को मिली नई जिम्मेदारी

39 की उम्र में भी कायम है जादू

दिलचस्प बात यह है कि इसी सप्ताह अपना 39वां जन्मदिन मनाने जा रहे लियोनेल मेसी अब भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शुमार हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका फिटनेस स्तर, खेल की समझ और गोल करने की क्षमता युवाओं को प्रेरित कर रही है। इस रिकॉर्ड के साथ मेसी ने न सिर्फ अपने करियर में एक और उपलब्धि जोड़ी है, बल्कि यह भी साबित कर दिया है कि महान खिलाड़ी समय के साथ और भी महान बनते जाते हैं।

ये भी पढ़ें: Andy Burnham: लेबर पार्टी की नई उम्मीद बने एंडी बर्नहैम, क्या ब्रिटेन को मिलने वाला है नया नेता?

वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा गोल का रिक़ॉर्ड 

  •     लियोनेल मेस्सी- अर्जेन्टीना- 17 गोल
  •     मिरोस्लाव क्लोज़ा- जर्मनी - 16
  •     रोनाल्डो – ब्राज़ील - 15
  •     किलियान एमबापे -फ़्रांस-  14
  •     गर्ड म्यूलर - जर्मनी-  14
  •     जस्ट फ़ोनटेन- फ़्रांस - 13
  •     पेले – ब्राज़ील- 12
Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts