Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

WhatsApp की लीडरशिप में बड़ा बदलाव :विल कैथकार्ट छोड़ेंगे पद, कुणाल शाह को मिली नई जिम्मेदारी

WhatsApp में नेतृत्व परिवर्तन की खबरों के बीच CRED के संस्थापक कुणाल शाह को नई जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है। जानें कंपनी के नेतृत्व बदलाव, विल कैथकार्ट के कार्यकाल, CRED की सफलता और Meta के निवेश से जुड़ी प्रमुख बातें।
विल कैथकार्ट छोड़ेंगे पद, कुणाल शाह को मिली नई जिम्मेदारी

दुनिया के सबसे बड़े मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp में नेतृत्व स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। कंपनी के मौजूदा प्रमुख विल कैथकार्ट ने अपने पद से हटने का फैसला किया है। इसके बाद भारतीय उद्यमी और CRED के संस्थापक कुणाल शाह को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कंपनी ने जारी किया आधिकारिक नोट

Meta के प्रोडक्ट हेड क्रिस कॉक्स ने एक नोट जारी कर इस बदलाव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि करीब सात वर्षों तक WhatsApp का नेतृत्व करने के बाद विल कैथकार्ट ने यह जिम्मेदारी किसी नए नेता को सौंपने का निर्णय लिया है। हालांकि वह Meta के साथ जुड़े रहेंगे।

विल कैथकार्ट के कार्यकाल की सराहना

कंपनी ने कहा कि विल कैथकार्ट के नेतृत्व में WhatsApp ने तेज़ी से विकास किया। एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन वाली मैसेजिंग सेवा 3 अरब से अधिक लोगों तक पहुंची। उन्होंने यूजर्स की प्राइवेसी की सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए और साइबर खतरों का भी सामना किया।

Twitter Post

कुणाल शाह को क्यों चुना गया?

कंपनी के अनुसार, नए नेतृत्व के लिए ऐसे व्यक्ति की तलाश थी जो WhatsApp की वैश्विक क्षमता को समझता हो और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दौर में कंपनी को आगे बढ़ा सके। इस प्रक्रिया में कुणाल शाह सबसे उपयुक्त उम्मीदवार के रूप में सामने आए।

Twitter Post

कौन हैं कुणाल शाह?

कुणाल शाह भारत के जाने-माने उद्यमी हैं। वह फिनटेक कंपनी CRED के संस्थापक और CEO हैं। CRED की शुरुआत क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान प्लेटफॉर्म के रूप में हुई थी, लेकिन समय के साथ इसमें कई अन्य वित्तीय सेवाएं भी जोड़ी गईं। आज इस प्लेटफॉर्म के जरिए भुगतान, रिवॉर्ड्स और लोन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़ें: Instagram का नया अपडेट! अब आप हर फोटो पर लिख सकेेंगे अलग-अलग कैप्शन, लेकिन कैसे?

CRED में Meta का निवेश

कंपनी ने यह भी बताया कि Meta ने CRED में निवेश किया है। कंपनी के अनुसार यह निवेश दोनों संस्थाओं के बीच सहयोग को मजबूत बनाने की दिशा में एक कदम है।

जल्द होगा टीम से परिचय

कंपनी के मुताबिक, कुणाल शाह ने अपनी नई भूमिका संभाल ली है। 25 जून को होने वाली WhatsApp की बैठक में उनका औपचारिक परिचय पूरी टीम से कराया जाएगा। साथ ही विल कैथकार्ट के योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया जाएगा।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts