PlayBreaking News

Home Remedies For Ants :घर में लाल चींटियों से हैं परेशान? आज ही अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

घर में लाल चींटियों की समस्या से परेशान हैं? खीरे के छिलके, सिरके का स्प्रे और चॉक जैसे आसान घरेलू उपाय चींटियों को दूर रखने में मदद कर सकते हैं। साथ ही नियमित सफाई, एयरटाइट कंटेनर और दरारों को सील करने जैसे उपाय अपनाकर चींटियों की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
Follow on Google News
घर में लाल चींटियों से हैं परेशान? आज ही अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

घर में लाल चींटियां दिखाई देने लगें तो उनसे छुटकारा पाना आसान नहीं होता। ये तेजी से रसोई, दीवारों और फर्श पर फैल जाती हैं। खासकर जहां खाने-पीने की चीजें होती हैं, वहां इनकी संख्या और बढ़ जाती है। हालांकि कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर इनसे राहत पाई जा सकती है।

खीरे के छिलके कर सकते हैं मदद

लाल चींटियों को खीरे की गंध पसंद नहीं होती। माना जाता है कि खीरे के छिलकों में ऐसे तत्व होते हैं जो उन चीजों को कम करते हैं जिनकी ओर चींटियां आकर्षित होती हैं। आप खीरे के छिलकों को उन जगहों पर रख सकते हैं जहां चींटियां ज्यादा दिखाई देती हैं या जहां से वे घर में प्रवेश करती हैं।

सिरके का स्प्रे है असरदार

चींटियों को दूर भगाने के लिए सिरका भी एक अच्छा विकल्प माना जाता है। इसके लिए बराबर मात्रा में सिरका और पानी मिलाकर स्प्रे तैयार करें। इस मिश्रण को उन जगहों पर छिड़कें जहां चींटियां अक्सर नजर आती हैं। इससे उनकी गंध वाली लाइन टूट जाती है और वे रास्ता पहचान नहीं पातीं।

चॉक की लाइन भी रोक सकती है रास्ता

कई लोग चींटियों को रोकने के लिए चॉक का इस्तेमाल करते हैं। माना जाता है कि चॉक से खींची गई लाइन चींटियों के लिए बाधा का काम करती है। हालांकि इसका असर ज्यादा समय तक नहीं रहता, लेकिन कुछ समय के लिए चींटियों की आवाजाही कम हो सकती है।

कार्डियो या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग... कौन-सी एक्सरसाइज बेस्ट? रिसर्च में सामने आए चौंकाने वाले नतीजे

सिर्फ उपाय नहीं, कारण भी खत्म करें

घरेलू उपाय कुछ समय के लिए राहत दे सकते हैं, लेकिन अगर चींटियां बार-बार आ रही हैं तो उनकी वजह को खत्म करना जरूरी है। घर में गिरे खाने के कण, मीठे पदार्थों के दाग और खुला रखा खाना चींटियों को आकर्षित करते हैं।

सफाई का रखें विशेष ध्यान

विशेषज्ञों के अनुसार, रसोई और घर की नियमित सफाई चींटियों को दूर रखने का सबसे प्रभावी तरीका है। खाना गिरते ही उसे साफ करें और कोनों में जमा खाद्य कणों को हटाते रहें। इससे चींटियों को भोजन नहीं मिलेगा और उनकी संख्या कम होगी।

Heat Stroke Alert : हीट स्ट्रोक से पहले शरीर देता है Warning! भूलकर भी नजरअंदाज न करें ये 5 संकेत

खाने की चीजें एयरटाइट डिब्बों में रखें

खाद्य पदार्थों को हमेशा बंद और एयरटाइट डिब्बों में रखना चाहिए। इससे खाने की खुशबू बाहर नहीं फैलती और चींटियां आकर्षित नहीं होतीं।

दरारों और छेदों को करें बंद

खिड़कियों, दरवाजों और दीवारों में मौजूद छोटी दरारें और छेद चींटियों के प्रवेश का रास्ता बन सकते हैं। इसलिए इन्हें समय रहते सील कर देना चाहिए।

कूड़ेदान और पालतू जानवरों के खाने का रखें ध्यान

कूड़ेदान को हमेशा ढककर रखें और पालतू जानवरों का बचा हुआ खाना तुरंत साफ कर दें। इससे चींटियों को भोजन नहीं मिलेगा और उनका घर में आना कम हो जाएगा।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts